Lok Sabha Election: वाराणसी में मतदाता जागरुकता को आए दिन विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मूक-बधिर लोगों ने सांकेतिक भाषा में अनोखे तरीके से मतदान की अपील की।
दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं वाराणसी बधिर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मुक-बधिर लोगों ने सांकेतिक भाषा में आम जनमानस से देश हित में मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम का सूत्र था- 'हम बोल नहीं सकते, मगर हम कर सकते हैं'।
विज्ञापन
अध्यक्षता दिव्यांग प्रकोष्ठ के कर रहे डॉक्टर उत्तम ओझा ने कहा कि देश में ऐसी बहुत बड़ी आबादी है जो सुन और बोल नहीं सकती। उसे जागरूक करने के लिए हमने सांकेतिक भाषा का प्रयोग किया है। अपनी बात उनकी भाषा में समझने का प्रयत्न किया है।
उन्होंने निर्वाचन आयोग एवं सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि सांकेतिक भाषा में भी प्रचार प्रसार किया जाए ताकि मूक-बधिर मतदाता भी विषय को समझ सके एवं सत प्रतिशत मतदान में अपना योगदान दे सके। मुख्य अतिथि काशीयाना फाउंडेशन के सुमित सिंह और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयोजक मदन मोहन वर्मा रहे। इस दौरान पिंटू कुंदु, आशीष सेठ आदि रहे।