फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कांस्टेबल की बेटी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, मौत; चौबेपुर कस्बे में हुआ हादसा

Thu, 23 May 2024 07:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मासूम बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
काव्या की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर कस्बे में एसबीआई के पास बस का इंतजार कर रहे कांस्टेबल की चार साल की बेटी को गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम की मौत हो गई। चौबेपुर थाने की पुलिस सीसी कैमरे में कैद बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर के थारी, सिकरीगंज के मूल निवासी कांस्टेबल करन गुप्ता चौबेपुर थाने पर तैनात हैं। उनके बड़े भाई संतोष गुप्ता लालपुर पांडेयपुर थाने में दरोगा हैं। करन एक बेटे और बेटी काव्या (4) के साथ बड़े भाई के पांडेयपुर स्थित आवास पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान गाजीपुर की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने काव्या को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के साथ ही काव्या बाइक में फंसकर लगभग 60 मीटर तक घिसटाती चली गई। लोग दौड़े तो बाइक सवार तेजी से वाराणसी की ओर भाग निकला। आनन-फानन काव्या को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें