तमाम सीटों पर चुनाव प्रचार में दोनों दलों के मुखिया मायावती और अखिलेश यादव मंच साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में रैली के दौरान मोदी के उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए मायावती ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल की प्रशासनिक क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए।
हालांकि उन्होंने फिर प्रधानमंत्री पर ही पलटवार किया। कहा कि अब तो आप ही की सरकार केंद्र और प्रदेश दोनों में है। तो आपने ही जिले का नाम फिर से बदल कर संत का सम्मान क्यों नहीं कर दिया। मायावती ने कहा कि सरकार बनी तो जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा और जिन अन्य जिलों के नाम बदले गए हैं, उनके नाम भी पूर्ववत किए जाएंगे।