Lok Sabha Election: अभिनेता अरुण गोविल को देखते ही लोग उनके पैर छुने लगे। इस दौरान रामायण का भी जिक्र हुआ। इस पर अरुण गोविल ने अपने नाटकीय मंचन के यादों को साझा किया।
अभिनेता अरुण गोविल ने महमूरगंज स्थित विराट विला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री गोविल ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। कहा कि सही जगह मतदान करने से देश में विकास को गति मिलती है जबकि गलत जगह मतदान करने से विकास की गति अवरुद्ध होती है।
विज्ञापन
कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित हुए। देश का गौरव बढ़ा है। कहा कि 1 जून को काशी में होने वाले मतदान में काशीवासी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और शत-प्रतिशत मतदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रिकॉर्ड मतों से जिताए।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ललित कुमार लड्ढा, अजय गौतम, विराट विला सोसायटी सचिव विजय अग्रवाल, कल्पना गुप्ता, सीमा देवी, रीता अग्रवाल सहित 450 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सौरभ लड्ढा व वैभव कपूर ने किया। विराट विला परिवार ने यह संकल्प लिया कि पूरा परिवार जिसमें लगभग एक साथ 300 मत 1 जून को एक साथ देने जाएगें।