फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: काशी में ओवैसी और पल्लवी ने किया सियासी तंज, बोले- यहूदियों जैसी हो गई है मुस्लिमों की हालत

Tue, 28 May 2024 11:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल ने यूपी-केंद्र सरकार के खिलाफ खूब सियासी कटाक्ष किए। इस दौरान दोनों नेताओं ने पीडीएम की योजनाओं को लेकर भी लोगों से आह्वान किया। 
विज्ञापन
जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल के साथ अन्य नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम अध्यक्ष ‎असदुद्दीन ओवैसी व अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता पल्लवी पटेल ने मंगलवार को रेबड़ी तालाब स्थित अजहरी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों का 2014 के बाद वही हाल है, जो हिटलर के समय यहूदियों का था। कहा कि पिछड़ा दलित व मुसलमान की रहनुमाई पीडीएम ही कर सकता है। भाषण की शुरुआत नमो बुद्वाय और अस्सलाम वालेकुम से की।

विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नेता हमारे अपने बीच से आना चाहिए, हम सिर्फ वोट डाल रहे हैं। भाजपा इसलिए जीत रही है कि बसपा, सपा और कांग्रेस कमजोर है। अब आपके पास पीडीएम प्रत्याशी के रुप में विकल्प है। कहा कि जब-जब इस वंचित समुदाय पर जुल्म ज्यादती होती है तो बड़ी सियासी पार्टियों चुप्पी साध लेते हैं। इसलिए मुद्दे पर आवाज बुलंद करने वाले ही भाजपा को सत्ता से बे-दखल करके मजलूमों को उनका हक दिला सकती है।

अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि विकास के नाम पर सत्ता में आई भाजपा से पिछले 10 वर्षों में जनता का कोई भला नहीं हुआ। पिछड़ों दलितों आदिवासियों और मुसलमानों के लिए संघर्ष करने वालों को सत्ता सौंपने का समय आ गया है। इसलिए पीडीएम ने जनता को एक विकल्प दिया है। 
विज्ञापन


कमाई पढ़ाई और दवाई के सवाल पर जनता के बीच जाकर संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। और राज सत्ता पर कब्जा कर व्यवस्था परिवर्तन किया जाएगा। पीडीएम प्रत्याशी गगन प्रकाश यादव ने कहा कि वाराणसी लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच नूरा कुश्ती हो रही है। इस मौके पर एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल, राजेश पटेल, रामलाल पटेल, इसरार अहमद, अखिलेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें