फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 13 सीटों पर प्रधानमंत्री समेत 269 उम्मीदवार मैदान में, जानें- पूर्वांचल का सटीक हाल

Wed, 15 May 2024 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: वाराणसी सीट पर सातवें यानी अंतिम चरण में एक जून को मतदान है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई को नाम वापसी की अंतिम समय सीमा है। इसके बाद अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में पूर्वांचल की 13 सीटों पर 269 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रधानमंत्री से ग्राम प्रधान तक शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से उम्मीदवार हैं। सातवें चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। इस सीट पर उनके सामने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय समेत 40 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतिम दिन 27 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन


घोसी से 34 उम्मीदवार मैदान में
घोसी सीट से मंगलवार को कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस सीट से कुल 34 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से बालकृष्ण चौहान- बसपा, राजीव कुमार राय-सपा, अरविंद राजभर -सुभासपा, रामनरेश यादव- जन राज्य पार्टी , प्रेमचंद- प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, विजय- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी, विनोद- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, लीलावती- मूल निवासी समाज पार्टी, सुनील राजभर- राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी, ज्योतिर्मा पाठक- अखिल भारतीय परिवार पार्टी, याकूब अंसारी- पीस पार्टी, मदन- मांग समाज पार्टी, संतोष कुमार गुप्ता- जन लोक विकास पार्टी, अवधेश कुमार चौहान- जन क्रांति पार्टी, प्रेमचंद- बहुजन मुक्ति पार्टी, रोली- अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी, इस्माइल अंसारी- अवामी पिछड़ा पार्टी एवं गोपाल सिंह- आजाद अधिकार पार्टी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

भदोही से 10 प्रत्याशी मैदान में

भदोही संसदीय सीट से कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने यहां से डॉ. विनोद बिंद को उम्मीदवार बनाया है जबकि इंडी गठबंधन से ललितेशपति त्रिपाठी टीमएसी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी क्रम में हरिशंकर चौहान- बसपा, प्रेमचंद बिंद-प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, कृष्णदेव-राष्ट्र उदय पार्टी, राजनारायण-सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी, रामप्रकाश मिश्र-राष्ट्रीय समाज पक्ष, सुशील-आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक, धीरेंद्र तिवारी-निर्दलीय व डॉ. श्यामधर तिवारी-निर्दलीय चुनाव में खम ठोक रहे हैं।

गाजीपुर से अफजाल समेत 25 प्रत्याशी
गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अंतिम दिन सपा से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत अंसारी ने और दो-दो सेट में नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इसमें नुसरत अंसारी ने एक नामांकन प्रपत्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जमा किया। इसके अलावा हमर्दद पार्टी से मो. जावेद, जन जनवादी पार्टी से रामचरन, अवामी पिछड़ा पार्टी से मो. जिलानी, दिनेश कुमार- निर्दलीय, सिंहासन सिंह यादव- निर्दलीय, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से छोटे लाल और चंद्रकेश-निर्दलीय ने नामांकन किया।

चंदौली में 27 प्रत्याशी खम ठोक रहे
चंदौली संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय समेत कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन छह प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस सीट से मंगलवार को बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य ने जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व तिलकधारी बिंद के साथ पहुंचकर दो सेट में नामांकन किया। अंतिम दिन धर्मेंद्र कुमार सिंह- निर्दलीय, प्रवीण श्रीवास्तव-निर्दलीय, मदन- निर्दलीय, रजनीश -निर्दलीय, सिद्धार्थ प्राण बाहु व संतोष कुमार-बहुजन मुक्ति पार्टी ने पर्चा दाखिल किया।

जौनपुर में किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया, 14 प्रत्याशी मैदान में, मछलीशहर से 12
जौनपुर और उसी से सटी मछलीशहर लोकसभा सीट से कुल 26 प्रत्याशी हैं। जौनपुर सीट से 26 उम्मीदवारों ने 40 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें 12 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया तो मैदान में 14 प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा।

जौनपुर सीट से कृपाशंकर सिंह - भाजपा, बाबू सिंह कुशवाहा - सपा, श्याम सिंह यादव - बसपा, सरफराज अहमद - निर्दलीय, शाह आलम - अपना दल कमेरावादी, भरत राम - पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, श्रीपति - बहुजन मुक्ति पार्टी, निशा पटेल - सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी, कृपाशंकर सी पांडेय - निर्दलीय, फूलचंद - मौलिक अधिकार पार्टी, जियालाल - भागीदारी पार्टी, गोविंद लाल - निर्दलीय, रामप्यारे - सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया, अशोक कुमार - समाज विकास क्रांति पार्टी चुनाव मैदान में हैं।

उधर मछलीशहर से बीपी सरोज - भाजपा, प्रिया सरोज - सपा, कृपाशंकर सरोज - बसपा, बृजेश कुमार सरोज- प्रभुद्ध वादी बहुजन मोर्चा, राजेंद्र प्रसाद - राष्ट्र उदय पार्टी, कमलेश - आजाद समाज पार्टी, रंग बहादुर - निर्दलीय, राम मिलन - सरदार पटेल सिद्धार्थ पार्टी, उर्मिला - समाज परिवर्तन पार्टी, सुबास - निर्दलीय, बृजेश कुमार - पृथ्वी राज जनशक्ति पार्टी, श्रवण कुमार - निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।जौनपुर और उसी से सटी मछलीशहर लोकसभा सीट से कुल 26 प्रत्याशी हैं। जौनपुर सीट से 26 उम्मीदवारों ने 40 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें 12 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया तो मैदान में 14 प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा।

जौनपुर सीट से कृपाशंकर सिंह - भाजपा, बाबू सिंह कुशवाहा - सपा, श्याम सिंह यादव - बसपा, सरफराज अहमद - निर्दलीय, शाह आलम - अपना दल कमेरावादी, भरत राम - पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, श्रीपति - बहुजन मुक्ति पार्टी, निशा पटेल - सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी, कृपाशंकर सी पांडेय - निर्दलीय, फूलचंद - मौलिक अधिकार पार्टी, जियालाल - भागीदारी पार्टी, गोविंद लाल - निर्दलीय, रामप्यारे - सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया, अशोक कुमार - समाज विकास क्रांति पार्टी चुनाव मैदान में हैं।

उधर मछलीशहर से बीपी सरोज - भाजपा, प्रिया सरोज - सपा, कृपाशंकर सरोज - बसपा, बृजेश कुमार सरोज- प्रभुद्ध वादी बहुजन मोर्चा, राजेंद्र प्रसाद - राष्ट्र उदय पार्टी, कमलेश - आजाद समाज पार्टी, रंग बहादुर - निर्दलीय, राम मिलन - सरदार पटेल सिद्धार्थ पार्टी, उर्मिला - समाज परिवर्तन पार्टी, सुबास - निर्दलीय, बृजेश कुमार - पृथ्वी राज जनशक्ति पार्टी, श्रवण कुमार - निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर सीट से 36 प्रत्याशी मैदान में

मिर्जापुर संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी पर अद-एस से मैदान में हैं। इनके अलावा पीडीएम के दाैलत सिंह पटेल और सपा के रमेश बिंद समेत 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। यहां सातवें चरण में एक जून को वोट पड़ेंगे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

बलिया से 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
बलिया सीट से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर समेत 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इस सीट से कैप्टन वैभव, अवधेश वर्मा, रविकांत सिंह, अशोक गुप्ता, डॉ. अवधेश चौधरी, सनातन पांडेय (सपा), राजकुमार, रामनिवास गोंड, अवधेश उपाध्याय, अजीत तिवारी, लल्लन यादव (बसपा), ओमप्रकाश पांडेय, सूर्यबली प्रसाद, प्रीतम देव राजभर, मणिंद्र, प्रकाश, सुमेश्वर, रंजना, चंद्रभान, शेषनाथ और नवीन राय मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें