फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Date: वाराणसी और आसपास के जिलों में कब-कब होंगे चुनाव, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

Sat, 16 Mar 2024 04:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lok Sabha Election Date : लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। अंतिम व सातवें चरण में वाराणसी व मिर्जापुर में चुनाव कराए जाएंगे। वाराणसी से पीएम मोदी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। 19 अप्रैल से मतदान शुरू होंगे, जो एक जून तक चलेंगे। तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का और 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी। 20 मई को 5वें चरण की वोटिंग होगी। 25 मई को 6वें चरण की वोटिंग होगी। 1 जून को 7वें चरण के लिए वोटिंग होगी। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बता दें कि हाई प्रोफाइल सीट होने के चलते वाराणसी लोकसभी सीट पर पूरे देश की नजर टिकी है। यहां से भाजपा ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है।  

विज्ञापन


छठा चरण- 25 मई लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही
सातवां चरण- 1 जून वाराणसी, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज

कब कहां होगी वोटिंग
लोकसभा सीट चरण चुनाव की तारीख
वाराणसी सातवां 1 जून
मिर्जापुर सातवां 1 जून
राबर्ट्सगंज सातवां 1 जून
चंदौली सातवां 1 जून
गाजीपुर सातवां 1 जून
बलिया सातवां 1 जून
घोसी सातवां 1 जून
जौनपुर छठवां 25 मई
आजमगढ़ छठवां 25 मई
लालगंज छठवां 25 मई
भदोही छठवां 25 मई
मछलीशहर
सलेमपुर
छठवां
सातवां
25 मई
1 जून

चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों में जीत के लिए मंथम शुरू हो गया है। वहीं जिन सीटों पर पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, वहां प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने इन सीटों पर खोले हैं पत्ते

वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के प्रमुख लोकसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर और चंदौली की वीआईपी सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर है। काशी से तीसरी बार भाजपा ने पीएम मोदी को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। वहीं आजमगढ़ से निरहुआ पर फिर से भाजपा ने भरोसा जताया है। साथ ही चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को भी तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा गया है। जौनपुर से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं। 

भाजपा ने आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल की 13 (देवरिया की सलेमपुर आंशिक के साथ) में से छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय और सलेमपुर से डॉ रविंद्र कुशवाहा तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। 

आजमगढ़ लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतने वाले दिनेशलाल यादव निरहुआ पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। आजमगढ़ की लालगंज सुरक्षित सीट से पिछला चुनाव हारने वाली नीलम सोनकर को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। जौनपुर से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं। देवरिया की सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद रविंद्र कुशवाहा फिर प्रत्याशी बनाया गया है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से ही बलिया के तीन विधानसभा क्षेत्र (बांसडीह, सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड) जुड़े हैं।
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने भदोही से ललितेश पति त्रिपाठी पर जताया भरोसा

उधर, पूर्वांचल की बहुचर्चित भदोही लोकसभा सीट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तृणमूल कांग्रेस के खाते में दे दी है। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस की चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने यहां से ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। वहीं ललितेश के नाम की घोषणा के बाद अब सबकी नजरें भाजपा प्रत्याशी के नाम पर टिक गई हैं। 
 
सपा ने लालगंज सीट से दरोगा प्रसाद सरोज को बनाया उम्मीदवार
लालगंज लोकसभा की सुरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने इस सीट से दो बार सांसद रहे दरोगा प्रसाद सरोज को पांचवीं बार उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें