फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: काशी में BSP नेता आकाश आनंद की जनसभा, इलेक्टोरल बांड पर कही बड़ी बात

Thu, 25 Apr 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BSP leader Akash Anand Rally In Varanasi :  वाराणसी जिले में आयोजित जनसभा में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विरोधी पार्टियां आपसे वोट मांगने का काम करेंगी, इस बार वोट नहीं देना है, मगर सवाल करना। इनसे पूछना है कि आपने बहुजन समाज के लिए क्या काम किया। 
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि आपने सुना इलेक्टोरल बांड के बारे में, इन धन्नासेठों ने आपका वोट बेचने का काम किया है। पिछले 6 साल में राजनीतिक दलों ने चंदा लिया है या फिरौती, यह तो कोर्ट ही बताएगा। 25 राजनीतिक दलों में सभी बड़ी- बड़ी पार्टी ने पैसा लिया। पूरे देश की इकलौती पार्टी सिर्फ आपकी बसपा पार्टी है जिसने पैसा नहीं लिया।
विज्ञापन


वाराणसी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि मैं खुद बहनजी के नेतृत्व से प्रभावित होकर बसपा से जुड़ा हूं और इसे आखिरी सांस तक निभाऊंगा। इसके लिए बहुजन समाज के मसीहा बाबा साहेब ने कड़ा संघर्ष किया है।

विज्ञापन


आकाश ने कहा कि इस चुनाव में हमारी पार्टी और हमारे समाज को अदंर से तोड़ने की पूरी कोशिश की जाएगी। पहले विरोधी सामने से आकर वार करते हैं, लेकिन अब दुश्मन की इतनी हिम्मत नहीं है कि सामने से हाथी पर वार कर सकें। दुश्मन आपके बीच से रहकर आपको कमजोर करेगा। ये बहरूपिया की तरह आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा।

अगर पकौड़ा को रोजगार माना तो ये कटोरा पकड़ा देंगे

आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना में युवा साथीयों से मजाक किया। ज्वाइन होने से पहले रिटायरमेंट हो रहा है। कहा कि वो पंद्रह लाख का जुमला याद है, पंद्रह रुपया नहीं है आया। वो तुम्हें 12 हजार का राशन देकर सवा तीन लाख का चूना लगाते हैं। इन्हें वोट मत देना। अगर पकौड़ा को रोजगार मान लिया तो ये कटोरा पकड़ा देंगे। उससे पहले इन्हें सरकार से बाहर कर इन्हें इनकी औकात दिखा दीजिये।

सपा पर साधा निशाना
कहा कि वोट मांगने के लिए सपा भी आपके बीच आएगी। जिस समाज ने 2022 में सपा को एकतरफा वोट किया, क्या सपा के लोगों ने आपके हित की बात की। यह आरक्षण विरोधी और आपके अधिकारों के खिलाफ खड़ी है। इन्हे वोट देना समाज से गद्दारी करने के बराबर होगा। कहा कि सुनने में आया है कि अखिलेश को दिक्कत हो रही है, जो पार्टियों परिवार नहीं संभाल पा रही हैं वे देश-प्रदेश क्या संभालेंगी।

70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया

आकाश आनंद ने कहा कांग्रेस आज कह रही है कि बहुजन समाज के लिए काम करेंगे। पिछले 70 सालों में इन्होंने क्या किया। आज खुद का अस्तित्व खतरे में है तो आप याद आएं। कहा कि बसपा इकलौती पार्टी है जिसने हर समाज को सम्मान दिया। बहनजी ने गाजीपुर से गाजियाबाद तक क्षत्रिय समाज को सम्मान देने का काम किया है।  
विज्ञापन

आकाश आनंद ने कहा कि दस सालों में शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के लिए सरकार ने क्या किया। ये तीन मुद्दे हमारे आने वाले भविष्य की रीढ़ की हड्डी है। बाबा साहब कहते थे कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें