जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद
- फोटो : एक्स
आकाश आनंद ने कहा कि बाबा साहब ने हमें वोट की ताकत दिया है। जिसका अब हमें सही इस्तेमाल करना है। जिले में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक व बसपा मुखिया के भतीजे आकाश आनंद की यह पहली चुनावी जनसभा थी। इस चुनावी जनसभा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर तीखी धूप के बाद भी जुटे हुए थे।
लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में जनसभा आयोजित हुई। पार्टी ने लालगंज सीट से डॉ. इंदू चौधरी को मैदान में उतारा है। 2019 में भी इस सीट पर बसपा का कब्जा था और संगीता आजाद सांसद चुनी गई थीं जो वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। वहीं सपा ने पूर्व सांसद दरोग सरोज तो भाजपा ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर को मैदान में उतारा है।