फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: काशी में अगले तीन दिन तमिलों को साधेंगे विदेश मंत्री, यादवों को एमपी के मुख्यमंत्री

Sat, 25 May 2024 12:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lok Sabha Election 2024 : वाराणसी में मतदाताओं को साधने के लिए अगले तीन दिनों तक दिग्गजों का जमघट लगेगा। आज काशी में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। वहीं कल मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आएंगे। 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, एस. जयशंकर व गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिन भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहेगा। शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्सी घाट पर जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री वाराणसी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगेंगे। इसी तरह विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को तमिल समाज से समर्थन मांगेंगे। काशी में करीब 18 हजार तमिल रहते हैं। ज्यादातर मतदाता भी हैं। इसी तरह एमपी के सीएम मोहन यादव रविवार को ही यादव मतदाताओं को साधेंगे। सीएम की जनसभा सीरगोवर्धन में कराई जा रही है। सीरगोवर्धन में करीब 35 हजार यादव रहते हैं। इनमें यादव मतदाताओं की संख्या करीब 18 हजार है।

विज्ञापन


भाजपा ने सातवें चरण के चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी धुआंधार चुनाव प्रचार की रणनीति बनी है। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सीरगोवर्धन में होगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कैंट विधानसभा क्षेत्र के रामनगर चौक और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के प्रह्लाद घाट स्थित आशीर्वाद वाटिका में जनसभा को संबोधित करेंगे। इन क्षेत्रों को ब्राह्मण बहुल माना जाता है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। सबसे पहले वह शिक्षाविदों, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे, फिर कांची कामकोटि मंदिर में तमिल समाज के लोगों से बात करके मोदी के लिए समर्थन मांंगेंगे। बनारस क्लब में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से बात भी करेंगे।

सोमवार (27 मई) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें जनसभा, प्रबुद्धजनों से संवाद भी शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवापुरी में जनसभा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री अधिवक्ताओं से संवाद भी करेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे रामाश्रय वाटिका कचहरी में संवाद कार्यक्रम रखा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी चुनाव प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी आएंगे।
विज्ञापन

भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ सतीश द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलानी है। जनता उत्साहित है। अब बड़े नेता जनसभा करके केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके जरिये चुनावी माहौल बनाया जाएगा।

दो दिन में पीएम मोदी की तीन जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज देर शाम काशी आ सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री आज गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गाजीपुर में रहेंगे। इसी तरह पीएम मोदी 27 मई को मिर्जापुर और मऊ में भी जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें