जीवीएल नरसिम्हा राव (फाइल फोटो)
भाजपा ने इस वीडियो को धक्का पहुंचाने वाला बताते हुए कड़ी निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने सोमवार को एक वक्तव्य में कहा, वीडियो यह दर्शाता है कि अपनी हार की संभावना देख राजनीतिक प्रतिद्वंदी कितना गिर गए हैं, हिंसक तरीकों का सहारा लेने से भी नहीं चूक रहे।
नरसिम्हा राव ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले साल ‘शहरी नक्सलियों’ की मोदी को मारने की एक ऐसी ही योजना का पर्दाफाश किया था। यह बहुत ही धक्का पहुंचाने वाली बात है कि पीएम की हत्या की एक और साजिश सामने आई है। वह भी ऐसे व्यक्ति द्वारा जिसे सपा ने पीएम के सामने वाराणसी से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था।
नरसिम्हा राव ने कथित वीडियो के आधार पर आरोप लगाया कि तेज बहादुर यह स्वीकार करते हुए भी दिखाई-सुनाई दे रहा है कि उसके आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तौयबा से संपर्क हैं। राव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब महाराष्ट्र पुलिस ने मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा किया था तो पार्टी ने साजिश रचने वालों का पक्ष लिया था।