फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttar Pradesh Election Result : पूर्वांचल की पांच सीटों पर जीत सकता है गठबंधन

Thu, 23 May 2019 10:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी, मायावती और राहुत गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:40 PM, 23-May-2019

बलिया लोकसभा सीट से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी सनातक पांडेय को 13726 वोटों से हरा दिया है। सनातन को टोटल 448193 मत मिले तो वहीं भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने 461919 प्राप्त किए।

सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के भाजपा रविंद्र कुशवाहा गठबंधन प्रत्याशी आरएस कुशवाहा से 111251 वोटों से आगे चल रहे हैं। रविंद्र कुशवाहा को अभी तक 461995 वोट हासिल किए है। वहीं गठबंधन प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को 350744 मत, कांग्रेस के राजेश मिश्रा को 26858 मत और सुभासपा के राजाराम को राजेश मिश्रा 26858 वोट मिले हैं।
 
आजमगढ़ की दोनों लोक सभा सीटों पर गठबंधन जीत के नजदीक पहुंच गया है। लालगंज लोकसभा सीट से संगीता आजाद, भाजपा की नीलम सोनकर से 894018 वोटों से आगे है। संगीता ने 484183 मत हासिल किए। वहीं नीलम सोनकर ने 331208 वोट हांसिल किए। वहीं आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव को 552363 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी निरहुआ को 318600 मत मिले हैं। अखिलेश यादव, भाजपा प्रत्याशी से 233763 वोटों से आगे चल रहे हैं।

06:27 PM, 23-May-2019

आजमगढ़ की दोनों लोक सभा सीटों पर गठबंधन जीत के नजदीक पहुंच गया है। लालगंज लोकसभा सीट से संगीता आजाद, भाजपा की नीलम सोनकर से 125322 वोटों से आगे है। संगीता ने 391854 मत हासिल किए। वहीं नीलम सोनकर ने 266532 वोट हांसिल किए। कांग्रेस के पंकज सोनकर  को 12551 वोट मिले। वहीं आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव को 398494 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी निरहुआ को 235812 मत मिले हैं। अखिलेश यादव, भाजपा प्रत्याशी से 162681 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लालगंज लोकसभा सीट से जीत स्पष्ट होने के बाद विक्ट्री साइन दिखातीं बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद।



सोनभद्र की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से एनडीए के सहयोही दल अपना दल के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने जीत दर्ज कर ली है। जीत के बाद पकौड़ी लाल कोल

05:33 PM, 23-May-2019

गाजीपुर में राउंड 16 राउंड में गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी, भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंन्हा से 58985 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनोज सिंन्हा को 245465 मत और अफजाल अंसारी को 304450 वोट मिले हैं।

जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर भाजपा के वीपी सरोज अब गठबंधन प्रत्याशी से 2568 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 453376 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 455944 मत मिले हैं। वहीं जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 68641 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 389709 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 458350 वोट मिले हैं।

वाराणसी में प्रधानमंत्री ने पहले ही जीत दर्ज कर दी है। अब वह लीड कर रहे हैं। पीएम मोदी को अभी तक 668767 मत मिल चुके हैं, तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 193598 वोट मिले हैं और कांग्रेस के अजय राय को 151772 मत मिले हैं। पीएम मोदी, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी से 475169 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मिर्जापुर की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से एनडीए के सहयोगी अपना दल पकौड़ी लाल जीत गए हैं। उन्होंने 54336 वोटों से जीत दर्ज रकी गई है। पकौड़ी लाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी भाईलाल कोल को  54336 वोटों से हराया है। भाई लाल कोल ने 393578 मत हासिल किए और कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी ने 35269 वोट हासिल किए।

आजमगढ़ की लोक सभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव, भाजपा के प्रत्याशी निरहुआ से 184594 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 449282 वोट मिले हैं और निरहुआ को 264688 मत मिले हैं। वहीं अजामगढ़ की लालगंज सीट से गठबंधन प्रत्याशी  संगीता आजाद आगे चल रही हैं। उन्होंने 388495 वोट हासिल किए हैं और भाजपा  की नीलम सोनकर ने 264350 मत प्राप्त किए हैं। इन दोनों सीटों पर गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है।

बलिया में कृषि मंडी गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडे की वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। बलिया में भाजपा के गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय  से 13262 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं सनातन पांडेय को अभी तक 447760 वोट मिले हैं, सुभासपा के विनोद को  35790 और भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को 461022 वोट मिले हैं।


 

विज्ञापन
04:04 PM, 23-May-2019

गाजीपुर लोकसभा सीट पर दसवें चक्र की मतगणना पूरी हो गई है। यहां से गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी, मौजूदा सांसद मनोज सिन्हा से 39112 वोटों से आगे हैं।
गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी 190667 मत मिले हैं, जबकि मनोज सिन्हा को 151655 वोट मिले हैं।

जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 1579  वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 394613 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 393034 मत मिले हैं।  वहीं जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 65226  वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 281842 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 347068 वोट मिले हैं। 
आजमगढ़ की लालगंज लोक सभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद, भाजपा की नीलम सोनकर से 81092 मतों से आगे चल रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी को अभी तक 232224 मत, भाजपा प्रत्याशी को 151132 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को पंकज मोहन सोनकर को 7717 मत मिले हैं।

मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 146764 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 388037 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 241273 वोट और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 64497 वोट मिले हैं।

चंदौली से अब तक 19 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 364090 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 353420 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय, गठबंधन प्रत्याशी से 10670 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस की शिवकन्या को 14493 मत मिले।

गाजीपुर से सपा-बसपा से प्रत्याशी अफजाल अंसारी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह मनोज सिन्हा से 53261 मतों से आगे हैं। गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 250637 मत मिले हैं, जबकि मनोज सिन्हा को 197376 मत मिले हैं।

सोनभद्र की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर एनडीए सहयोगी अपना दल (एस) प्रत्याशी पकौड़ी लाल 445070 को वोट मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी भाईलाल कोल को 391712 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 34966 वोट मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, भाई लाल कोल से 53358 वोटों से आगे चल रहे हैं।

भदोही लोकसभा सीट बीजेपी 30 हजार वोट से आगे है। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 380262 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 350546 वोट मिले हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से 136473 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 314618 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 178145 वोट मिले हैं।

वाराणसी में पीएम मोदी ने अपनी  पिछली जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी 642060 मत मिले हैं। सपा-बसपा प्रत्याशी शालिनी यादव को 188143 मत और कांग्रेस के अजय राय को 145544 इतने वोट मिले हैं। पीएम मोदी गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से 453,917 वोटों से आगे हैं।

सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा व अपना दल के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल 54171 मत से जीत गए हैं।

चंदौली में अब तक 25 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 482590 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 470815 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय 11775 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी शिवकन्या को 20635 मत मिले।

 

03:15 PM, 23-May-2019

सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट के मतगणना एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 381796 और गठबंधन के भाईलाल कोल को 318643 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 63153 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 30579 मत मिले हैं।

भदोही लोकसभा क्षेत्र में आधे मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। लोकसभा के कुल 19 लाख 40 हजार से अधिक मतों में साढे दस लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 5,47,7210 मतों की गिनती पूरी हो चुकी हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी रमेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रंगनाथ मिश्र से 36 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के रमेश बिंद को 275655, बसपा के रंगनाथ मिश्र को 239009 और काग्रेस प्रत्याशी रमाकांत को 12173 मत अब तक मिले हैं।

आजमगढ़ सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव 117176 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा के निरहुआ हैं, जिन्हें 117072 वोट मिले हैं। वहीं अखिलेश को 234248 मत मिले हैं।

पीएम मोदी ने पिछली बार मतों के अंतर का वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 405,992  मतों से गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से आगे हैं। पीएम मोदी को अभी 571154 वोट मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 165162 मिले हैं, तो वहीं कांग्रेस के अजय राय को अभी 114314  मत मिले हैं। पिछली बार पीएम मोदी आप के अरविंद केजरीवाल से 371,784 मतों से जीते थे।

मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 138840 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 387932 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 249092 वोट और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 65253 वोट मिले हैं।

चंदौली में अब तक 19 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 364090 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 353420 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय, गठबंधन प्रत्याशी से 10670 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की शिवकन्या को 14493 मत मिले हैं।

भदोही लोक सभा सीट से अब से कुछ समय पहले तक 43 हजार मतों से बढ़त बनाए भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। हालांकि दो राउंड से रंगनाथ मिश्र ने बढ़त कम करनी शुरू कर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 3,33,8696 मतों के साथ भाजपा की बढ़त है, जबकि रंगनाथ मिश्र ने दो राउंड में करीब तीस हजार मत हासिल करते हुए रमेश की कुल बढ़त में दस हजार तक की संख्या कम कर दी है। रंगनाथ को अब तक कुल 3,04,847 मत मिले हैं।

 

विज्ञापन
02:40 PM, 23-May-2019

चंदौली लोक सभा सीट पर अब तक 13 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 260062 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 231487 वोट मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय, सपा-बसपा प्रत्याशी से 28555 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं।

गाजीपुर लोकसभा सीट पर सपा-बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी लीड कर रहे हैं। वह गाजीपुर के मौजदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा से 22701 मतों से आगे चल रहे हैं। अफजाल अंसारी को कुल 142230 मत प्राप्त हुए हैं जबकि मनोज सिन्हा को 119529 मत प्राप्त हुए हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव को 105282 मतों से आगे चल रहे हैं, अखिलेश यादव को 210297 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के निरहुआ को 105315 वोट मिले हैं।

बलिया से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त आगे चल रहे हैं। उन्हें 263250 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सनातन पांडेय को 245342 वोट मिले हैं। सुभासपा विनोद को 16763 मिले हैं। वीरेंद्र सिंह मस्त, गठबंधन प्रत्याशी से 17950  वोटों से आगे चल रहे हैं।

जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 52431 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 219087 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 271518 वोट मिले हैं। वहीं जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 13737 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 325564 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 311827 मत मिले हैं।

बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने पर वाराणसी में ढोल बजाते और मिठाई बांटते भाजपा कार्यकर्ता।

01:49 PM, 23-May-2019

जौनपुर लोकसभा सीट से मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 33867 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 169023 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 202890 वोट मिले हैं। वहीं जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 16823 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 258235 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 242412 मत मिले हैं। 

आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव भाजपा के प्रत्याशी 'निरहुआ' से 72100 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 165980 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 80614 वोट मिले हैं।

मिर्जापुर से एनडीए की सहयोगी अपना दल (एस) की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 52990 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 180023 मत, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 34745 और गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 127033 वोट मिले हैं।

वाराणसी सीट पर पीएम मोदी को 363420 वोट मिले हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 109970 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अजय राय को 75295 वोट मिले हैं। पीएम मोदी शालिनी यादव से 253450 वोटों से आग हैं।

गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव मतगणना स्थल से अपने पति के साथ बाहर आ गईं।



भदोही में बीजेपी 26830 वोट से आगे। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 201674 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 174844 वोट मिले हैं।

चंदौली में अब तक 10 वे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 204163 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा-बसपा प्रत्याशी डॉ संजय को 172101 वोट मिले। इस तरह से  भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय, गठबंधन प्रत्याशी से 32062 मतों से अब तक आगे चल रहे है। कांग्रेस की शिवकन्या को 8307 मत मिले हैं।

आजमगढ़ की लालगंज लोक सभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद, भाजपा प्रत्याशी नीलम  से 54135 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा की नीलम को 103331 मत और कांग्रेस के पंकज को 4923 वोट मिले हैं।

मिर्जापुर लोक सभा सीट से एनडीए सहयोगी अपना दल (एस) की प्रत्याशी  अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 69718 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 219759 मत, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 41049 और गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 150041 वोट मिले हैं।

वाराणसी सीट पर पीएम मोदी, शालिनी यादव से करीब 3 लाख वोटों से आगे पहुंच गए हैं। पीएम मोदी को 421606 वोट मिले हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 132475 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अजय राय को 86023 वोट मिले हैं।
 

01:12 PM, 23-May-2019

जौनपुर सदर 73 लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 7799 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 97974 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 105773 वोट मिले हैं।

मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 37995 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 142715 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 104720 वोट और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 27947 वोट मिले हैं।

मऊ जिले की घोसी सीट से भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को अभी तक 175811 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 205996 वोट मिले। इस तरह से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 30185 वोटों से आगे चल रहे हैं।

चंदौली लोक सभा सीट पर भाजपा के महेंद्र पांडेय को 184142 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 155285 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी, गठबंधन प्रत्याशी से 28857 मतों से अब तक आगे चल रहे है।

बलिया से भाजपा ने गठबंधन को पीछे छोड़ दिया है, अब भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त आगे चल रहे हैं। उन्हें 126553 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन के सनातन पांडेय को 119644 वोट मिले हैं। सुभासपा विनोद को 6400 मिले हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से 67337 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 122239 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 54902 वोट मिले हैं।

भदोही में बीजेपी 19 हजार वोट से आगे। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 183570 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 156663 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के रमाकांत यादव को 8127 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के रमेश चंद्र बिंद, गठबंधन के प्रत्याशी रंगनाथ से 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

घोसी सीट से भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को 111629 वोट मिले हैं, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 127959 वोट मिले। इस तरह से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय से 16330 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जौनपुर लोकसभा की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 27159 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के केपी सिंह को 161778 वोट, जबकि बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 188937 वोट मिले हैं। वहीं जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 24402 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 244328 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 219926 मत मिले हैं। 

सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट के मतगणना एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 258309 और गठबंधन के भाईलाल कोल को 227471 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 30838 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 20619 मत मिले हैं।

गाजीपुर लोक सभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी लगातार भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा पर बढ़त बनाए हुए हैं। गठबंधन के अफ़ज़ाल अंसारी को अब तक कुल 93316 मत मिले हैं, जबकि मनोज सिन्हा को 74568 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से अफज़ाल अंसारी अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार मनोज सिन्हा  से 18568 मतों से आगे चल रहे हैं।


 

12:32 PM, 23-May-2019

चंदौली में अब तक छठे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 120777 वोट मिले, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 104412 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी 16365 मतों से अब तक आगे चल रहे है, जबकि कांग्रेस की शिवकन्या को 3693 मत मिले।

जौनपुर जिले की मछली शहर लोक सभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन त्रिभुवन राम, भाजपा के वीपी सरोज से 16578 वोटों से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को 116925 वोट और भाजपा के वीपी सरोज को 100347 मत मिले हैं। 

मिर्जापुर से एनडीए की अनुप्रिया पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से 28380 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया को 122882 मत, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 23407 और गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 94502 वोट मिले हैं।

भदोही में बीजेपी, गठबंधन से  22173 वोटों से आगे है। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 146074 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 123901 वोट मिले हैं।कांग्रेस से रमाकांत यादव को 5894 मिले हैं।

पांचवें चरण में गठबंधन के अफजाल अंसारी को 93316 मत मिले और भाजपा के मनोज सिन्हा को 74748 मत मिले हैं। अफजाल अंसारी, मनोज सिन्हा से 18568 मतों से आगे चल रहे हैं।

सलेमपुर लोक सभा सीट पर भाजपा के रविंद्र कुशवाहा को 95790 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा के आर एसकुशवाहा चल रहे हैं. जिन्हें 71254 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के राजेश मिश्रा को 5993 वोट मिले हैं। सुभासपा के राजाराम को 8399 वोट मिले हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव, भाजपा के निरहुआ से  58101 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 100394 वोट मिले हैं, जबकि निरहुआ को 42293 वोट मिले हैं।

सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट के मतगणना के इक्कीसवें राउण्ड में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 14825 मत, एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 188882 और गठबंधन के भाईलाल कोल को 165065 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 23817 वोटों से आगे चल रहे हैं।


आजमगढ़ लोक सभा के एफसीआई गोदाम में मतगणना का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी।



आजमगढ़ से सुभाषपा प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह नतीजे पक्ष में आते नहीं देख मतगणना से बाहर निकल गए।





 

11:58 AM, 23-May-2019

सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट के मतगणना के इक्कीसवें राउण्ड में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 13120, एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 157355 औऱ गठबंधन के भाईलाल कोल को 140017 मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 17338 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से 42089 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को  73572 वोट मिले हैं। जबकि निरहुआ को 31483 वोट मिले हैं। आजमगढ़ की लालगंज लोक सभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद, भाजपा प्रत्याशी नीलम  से 16760 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा की नीलम को 23461 मत और कांग्रेस के पंकज को 1116 वोट मिले हैं।

चंदौली में अब तक पांचवे राउंड में भाजपा के महेंद्र पांडेय को 100691 वोट मिले, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 88699 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी, गठबंधन के सपा प्रत्याशी से 11992 मतों से अब तक आगे चल रहे हैं, जबकि शिवकन्या को 523 मत मिले। अब तक नोटा 2046 मत पड़े है।

बलिया से गठबंधन के सनातन पांडेय को 135868 मत, भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को 97032 और सुभासपा विनोद को 8556 मिले हैं। सनातन पांडेय, भाजपा प्रत्याशी से 38386 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वाराणसी में 8वें राउंड में भाजपा के पीएम नरेंद्र मोदी को 24,4010 मत, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 72531 और कांग्रेस के अजय राय को 43797 वोट मिले हैं।पीएम मोदी, शालिनी यादव से 171479 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोक सभा सीट में मतगणना के इक्कीसवें राउण्ड में कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 14557 मत, एनडीए के अपना दल (एस) पकौड़ी लाल को 182089 वोट और गठबंधन के भाईलाल कोल को 159569  मत मिले हैं। पकौड़ी लाल कोल, सपा प्रत्याशी से 22520 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से 6वें चक्र की मतगणना की आधिकारिक घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी ने की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को 90,441 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 105901 वोट मिले। इस तरह से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 15460 वोटो से आगे चल रहे हैं।
 

11:05 AM, 23-May-2019

बलिया लोक सभा सीट से बसपा के सनातन पांडेय भाजपा के वीरेंद्र सिह मस्त से 4492 वोटों से आगे चल रहे हैं। सनातन पांडेय को अब तक 24121 वोट मिल चुके हैं, तो वहीं वीरेंद्र सिह मस्त को 19629 मत मिले हैं। वहीं सलेमपुर सीट से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को 41312 वोट औऱ बीएसपी के आर एस कुशवाहा को 32147 वोट तो वहीं कांग्रेस के राजेश मिश्रा को 2334 वोट मिले हैं।

वाराणसी से पांचवे राउंड की मतगणना के अनुसार पीएम मोदी सपा की शालिनी यादव से 92999 वोट से आगे चल रहे हैं। पीएम मोदी को 132450 मत, शालिनी को 39451 मत और कांग्रेस के अजय राय को 25088 वोट मिले हैं।

आजमगढ़ की लालगंज लोक सभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद, भाजपा के नीलम सोनकर से 14830 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के नीलम सोनकर को 21821 वोट मिले हैं। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से  25725 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 50886 वोट मिले हैं।

तीसरे राउंड में गीजपुर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं।

सोनभद्र की 80 लोकसभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज पर अपना दल के पकौड़ी लाल कोल, गठबंधन प्रत्याशी भाई लाल कोल से 13205 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाईलाल कोल को 100367 वोट और कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 10116 वोट मिले हैं।

लालगंज काग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर बीच में ही बाहर निकल गये।



मऊ की घोसी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को 49102 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 56721 वोट मिले। इस तरह से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय, भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर से 7619 वोट से आगे चल रहे हैं।

गाजीपुर लोक सभा सीट से  तीसरा राउंड में गठबंधन के अफजाल अंसारी, भाजपा के मनोज सिन्हा से 12,241 मतों से आगे चल रहे हैं। अंसारी को 56287 मत और मनोज सिन्हा को 44046 मत मिले हैं।

आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा सीट से  गठबंधन की प्रत्यासी संगीता दूसरे चरण की मतगणना में नीलम सोनकर से 17000 मतों से आगे चल रही हैं। तीसरे राउण्ड मे लालगंज मे संगीता आजाद को 60019 मत, भाजपा की नीलम सोनकर 36499 वोट और कांग्रेस के पंकज सोनकर 1761 वोट मिले हैं।

वाराणसी लोक सभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना में पीएम मोदी को 203285 वोट मिले हैं। तो वहीं सपा प्रत्याशी शालिनी यादव को 61506 मत और कांग्रेस के अजय राय को 39145 वोट मिले हैं। नरेंद्र मोदी चौथे राउंड में 141779 मतों से आगे चल रहे हैं।

बीएचयू के हॉस्टल में बंटने लगी मिठाई। बीजेपी की जीत पर छात्र मना रहे जश्न

बलिया लोकसभा सीट पर काफी उलटफेर वाले परिणाम देखने को मिल रहे हैं। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक हुई मतगणना के बाद बलिया लोकसभा सीट पर गठबंधन (सपा) प्रत्याशी सनातम पांडेय अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त से करीब 38 हजार 620 वोटों से आगे चल रहे हैं। सनातन पांडेय को 132706 मत मिले हैं जबकि वीरेंद्र सिंह मस्त को 94086 वोट मिले हैं। वहीं सुभासपा के विनोद तिवारी को 8540 वोट मिले हैं। वहीं नोटा वोटों की गणना 2164 रही है।

भदोही में बीजेपी 19 हजार वोट से आगे। भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 115998 मत मिले हैं। बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र को 96354 वोट मिले हैं।

सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा एक बार फिर दबदबा बनाती दिखाई दे रही है। साढ़े ग्यारह बजे तक हुई मतगणना के आंकड़ों के अनुसार भाजपा के रविंद्र कुशवाहा को 75773 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा के आर एसकुशवाहा चल रहे हैं. जिन्हें 54422 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के राजेश मिश्रा को 4104 वोट मिले हैं। सुभासपा के राजाराम 5470 वोट मिले हैं। अब तक हुई गणना के अनुसार इस लोकसभा सीट पर नोटा का बटन 1173 लोगों ने दबाया है।

गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव 52 588 मत, और भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह को 46 292 मत मिले हैं। श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 6296 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गाजीपुर लोक सभा सीट से चौथा राउंड में गठबंधन के अफजाल अंसारी को 73341 मत और भाजपा के मनोज सिन्हा को कुल 60451 मत मिले हैं। अंसारी 12890 वोटों से आगे चल रहे हैं।

चंदौली में अब तक भाजपा के महेंद्र पांडेय को 102796 वोट मिले, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ संजय को 87659 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी 15137 मतों से अब तक आगे चल रहे है।
 

10:30 AM, 23-May-2019

प्रथम चरण तक आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव को  20319 मत मिले हैं। वह भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से 7997 वोटों से आगे हैं। निरहुआ को 12322 वोट मिले हैं। 

सोनभद्र की 80 लोकसभा क्षेत्र रावर्ट्सगंज पर अपना दल के पकौड़ी लाल कोल, गठबंधन प्रत्याशी भाई लाल कोल से 8919 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाईलाल कोल को 35935 और कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को 4766 वोट मिले हैं।

चन्दौली लोक सभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी संजय चौहान लीड कर रहे है। वह मौजूदा भाजपा सांसद महेंद्र नाथ पांडेय से 4341 वोटों से आगे चल रहे हैं। संजय को 12964 वोट मिले हैं।

वाराणसी लोक सभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना में पीएम मोदी को 105271 वोट मिले हैं। तो वहीं सपा से शालिनी यादव 32,504 मत और कांग्रेस के अजय राय को 20837 वोट मिले हैं। नरेंद्र मोदी चौथे राउंड में 72767 मतों से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ जिले की लोक सभा सीट लाल गंज से गठबंधन प्रत्यासी संगीता 13110 मतों से भाजपा की नीलम से आगे चल रही हैं। नीलम को 19746 वोट तो वहीं कांग्रेस के पंकज को 840 वोट मिले हैं।

सोनभद्र की 80 लोकसभा क्षेत्र रावर्ट्सगंज पर लोकसभा चुनाव के तहत मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह तय समय आठ बजे से शुरू हो गई। सुबह दस बजे तक हुई नौवें राउंड की गिनती में अपना दल एस, भाजपा के प्रत्याशी से करीब नौ हजार वोट से आगे चल रहे हैं। अद एस के पकौड़ी कोल को 67949 वोट मिले हैं जबकि सपा, बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलाल कोल को 60295 वोट हासिल हुए हैं। कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी को महज 6477 वोट ही मिले हैं। 

भदोही लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र बिंद ने शुरुआत में ही लगभग पांच हजार वोटों की बढ़त बना ली। पौने 11 बजे की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी 59324 वोट पाकर गठबंधन प्रत्याशी से नजदीकी मुकाबले में लगभग सात हजार वोटों से आगे चल रहे थे। गठबंधन के रंगनाथ मिश्र को 51834 वोट मिले थे। कांग्रेस के रमाकांत यादव को 2636 वोट मिले थे। मतगणना के लिए लगभग सात सौ सुरक्षाकर्मी लगे थे। एसपी, एएसपी चक्रमण करते रहे।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ से लगभग आठ हजार मतों से आगे रहे। पहले चक्र में अखिलेश यादव को 20319 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव को 12322 मत मिले। अन्य सभी प्रत्याशी सैकड़े की संख्या में सिमट गए।

लालगंजज लोकसभा सीट पर गठबंधन से बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा की नीलम सोनकर पर जबरदस्त बढ़त बना रखी है। पहले तरण के बाद वो भाजपा से 13 हजार से ज्दाया मतों से आगे हैं।  संगीता आजाद को 32856 और नीलम सोनकर को 19746 वोट मिले हैं।

मऊ जिले की घोसी लोक सभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अतुल कुमार राय भाजपा के हरिनारायण राजभर से 5687 मतों से आगे चल रहे हैं। अतुल को 59547 मत और हरिनारायण राजभर 53860 वोट मिले हैं।

09:45 AM, 23-May-2019

पीएम नरेंद्र मोदी को 30589 मत, गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को 15895 और कांग्रेस के अजय राय को 8779 मत मिले। पीएम मोदी, शालिनी से 14694 मतों से आगे चल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को 41205 मत, गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को 20327 और कांग्रेस के अजय राय को 9788 मत मिले। पीएम मोदी, शालिनी से 20878 मतों से आगे चल रहे हैं।

बलिया लोकसभा सीट से पहले चरण की मतगणना में गठबंधन के सनातन पांडेय भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त से करीब 2800 वोट से आगे चल रहे हैं। 

जौनपुर जिले की मछली शहर लोकसभा सीट से दूसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज 1450 मत से आगे चल रहे हैं। सपा-बसपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद दूसरे नंबर पर हैं। वहीं जौनपुर सदर 73 लोकसभा से दूसरे चक्र की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से 800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट की पहले चक्र की मतगणना पूरी। पहले चक्र की गिनती के बाद आजमगढ़ सीट से गठबंधन से सपा के प्रत्याशी अखिलेश यादव को 5075 मत मिले हैं। बीजेपी के दिनेशलाल यादव निरहुआ 1637 वोट मिले हैं।

बलिया में मतगणना सातवें राउंड तक पहुंच गई है। सातवें राउंड में वीरेंद्र सिंह मस्त को 29,081 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के सनातन पांडेय को 17344 मत मिले। भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त गठबंधन से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

चार राउंड की गणना पूरी हो चुरी है। एनडीए से अपना दल के पकौड़ी लाल को 25855 मत, समाजवादी पार्टी से भाई लाल कोल को 18782 मत और कांग्रेस के भगवती चौधरी 3041 वोट मिले हैं।

भाजपा से रमेश चंद्र बिंद को 20376 मत, बसपा-सपा गठबंधन रंगनाथ मिश्र 17519 और कांग्रेस से रमाकांत यादव 17519 मत मिले हैं। मतगणना जारी है।

मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा के बीपी सरोज को 6301 मत, और गठबंधन के त्रिभुवन राम को 8050 और जन अधिकार पार्टी के अमरनाथ पासवान और सिर्फ 122 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ को  694 वोट मिले हैं। 

भदोही लोक सभा सीट से भाजपा के रमेश चंद्र बिंद को 24214 मत, बसपा-सपा गठबंधन के रंगनाथ मिश्र 19652 और कांग्रेस के रमाकांत यादव को 910 मत मिले हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी को 95021 मत और गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव  को 34640 वोट और कांग्रेस के अजय राय को 18920 वोट  मिले हैं। पीएम मोदी 60381 वोटों से आगे हैं।

रुझानों में मिल रही जीत के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ पड़ी है। वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के लोगों ने अभी से जीत का जश्न मनाना शुरु कर दिया है।


 

08:55 AM, 23-May-2019

आजमगढ़ के चकवाल में लालगंज लोकसभा सीट की मतगणना शुरू

आजमगढ़ संसदीय सीट पर सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

भाजपा के महेंद्र पांडेय को 9798 मत और गठबंधन प्रत्याशी संजय सिंह चौहान 7140 को वोट मिले हैं। अभी मतगमना जारी है।

वाराणसी से नरेंद्र मोदी बैलेट पेपर गिनती में आगे

अजगरा में दो राउंड की गिनती पूरी। महेंद्र पांडेय निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के संजय चौहान से 2658 मतों से आगे।

सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से एनडीए के अपना दल से पकौड़ी लाल आगे चल रहे हैं।

बनारस में पीएम मोदी आगे। 21,236 मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 9984 और गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 9261 मत। मतगणना जारी।

पहले चक्र में गठबंधन के अफजाल अंसारी को 3801 और भाजपा के मनोज सिन्हा 3169 मत मिले हैं। जंगीपुर के प्रथम चक्र मे मनोज सिनहा 2439 तथा अफजाल 3666 मत मिले। यहां से गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी आगे हैं। 

भदोही में भाजपा से रमेश चंद्र बिंद  को 10,300 मत और बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र  को 9780 मत मिले हैं। अभी मतगणना जारी है।

सुबह 8 बजे शुरू हुई लोकसभा सीट वाराणसी की मतगणना के पहले चक्र का परिणाम आ गया है। इस परिणाम में पहले नंबर पर मौजूदा सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले और और कांग्रेस के अजय राय दुसरे नंबर पर हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव तीसरे नंबर पर है। प्रथम चक्र के परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी को 21236 मत, कांग्रेस के अजय राय 9984 और गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को 9261 मतों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। नरेंद्र मोदी अपने नज़दीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय से 11252 मतों से आगे हैं।

मिर्ज़ापुर में एनडीए के सहयोगी दल अपना दल की प्रमुख अनुप्रियां पटेल 4,734 मतों पर हैं। दूसरे स्थान पर  रामचरित्र निषाद 1416 और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी 437 हैं।

सलेमपुर सीट पर पहले चरण की मतगणना में भाजपा के रविंद्र कुशवाहा बसपा के आरएस कुशवाहा से 1000 मतों से आगे चल रहे हैं।

मऊ की घोसी लोकसभा सीट पर पहले चक्र की गड़ना ईवीएम डिस्प्ले खराब होने से प्रभावित हो गई है। रुझानों में गठबंधन के अतुल राय भाजपा के हरिनारायण राजभर से आगे हैं। आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई। इसके अलावा बैलेट पेपर की गिनती अभी जारी है। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पहले चक्र की गड़ना का रिजल्ट अब सबसे अंत मे आएगा। खराब डिस्प्ले वाली ईवीएम के साथ लगे वीवी पैड की पर्ची से मिलान करके इस चक्र की गड़ाना को पूरा किया जाएगा।

जौनपुर में मतगणना का कार्य शुरू हो गया है।  मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थको का जमावड़ा लगा है। पत्रकारों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जिसको लेकर पत्रकारों ने धरना पर बैठ गए है। अभी तक आए रूझानों में दोनों लोकसभा क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

लालगंज में सुबह 9:35 बजे तक मतगणना में गठबंधन की प्रत्यासी संगीता आजाद 4083 मत, वहीं बीजेपी की प्रत्याशी नीलम सोनकर 2748 मतों से पीछे।

 

07:10 AM, 23-May-2019

Uttar Pradesh Election Result : पूर्वांचल की पांच सीटों पर जीत सकता है गठबंधन

गाजीपुर में जिलाधिकारी और सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में खुला स्ट्रांग रूम। गाजीपुर लोकसभा सीट के सदर विधानसभा का खुला स्ट्रांग रूम।
पहली ईवीएम में भाजपा को 88 और गठबंधन उम्मीदवार को 487 मत मिले। कुल 14 टेबल पर मतगणना शुरू हुई।

मिर्ज़ापुर में मतगड़ना अभी भी शुरू नहीं। कैम्पस में पत्रकारों पर खबर कबर करने से रोक रही पुलिस। एसपी नक्सल और मीडिया कर्मियों में नोकझोक हुई।

चंदौली में डीएम और सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुला स्ट्रांग रूम, मतगणना शुरु।

मिर्ज़ापुर में साढ़े 8 बजे तक मतगणना शुरू नहीं।

सोनभद्र जिले में राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू। 56 टेबल पर वोटो की गिनती हो रही है।

वाराणसी में अभी पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है।

गाजीपुर मंडी समिति में मतगणना की तैयारी पूरी, सुरक्षा कर्मी तैनान



मतगणना स्थल पर पहुंची गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव



लोकसभा चुनावों का परिणाम आज आने वाला है। लोगों को लोकसभा चुनावों के परिणामों का इंतजार था, जो वो दिन आ गया है। अब से कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। जिसके साथ ही अगले पांच साल तक केंद्र में किसकी सरकार होगी ये भी स्पष्ट हो जाएगा।

इन चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश है। जहां पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। यहां भाजपा का सीधा मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन से है। एग्जिट पोल में हालांकि भाजपा को आगे दिखाया गया है लेकिन जमीनी स्तर पर गठबंधन, भाजपा को कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है।

सभी अफसर सुबह छह बजे ही मतगणना के लिए पहुंच गए हैं। जिसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें