प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भोजपुरी और संस्कृत को पहचान मिली। हमारे प्रत्याशी दिनेश लाल, मनोज तिवारी, रविकिशन ने भोजपुरी को विश्व में पहचान दिलाया। मोबाइल डाटा भारत में विश्व से सस्ता है। मिलावटी सरकार ने टूजी घोटाला किया। उस दौर में मोबाइल मंहगा था। आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी आजमगढ़ से जौनपुर के लिए रवाना हो गए।
4.55 बजे जौनपुर के लाइन बाजार लाइन बाजार क्षेत्र के कद्दुपुर गांव के मैदान में पीएम मोदी पहुंचे। अपने संबोधन को शुरू करते ही पीएम मोदी ने जनता से कहा कि आप ऐसी चिलचिलाती धूप में जो तप कर रहे हैं मैं आपका तप कभी बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे ब्याज समेत लौटाऊंगा और वो भी विकास करके लौटाऊंगा। दिल्ली में एसी कमरों में बैठे लोग 20वीं सदी का तराजू लेकर चुनावी राजनीति को तोल रहे हैं वो जरा जौनपुर में आकर देखें। चुनाव की आंधी इसे कहते हैं, कमाल कर दिया आपने।
ये लोग देश की सुरक्षा और आतंकवाद पर भी बात करने के खिलाफ है। जब देश असुरक्षित रहेगा, आतंकियों के निशाने पर रहेगा तो विकास कैसे होगा? जौनपुर उस दिन को भूल सकता है, जब श्रमजीवी एक्सप्रेस में धमाका हुआ था। पीएम मोदी ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ और बबुआ ने जौनपुर को ही नहीं, पूरे प्रदेश को लूटा है।
मायावती पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बहन जी को यूपी से बाहर करने का जो खेल खेला गया और बहन जी को आज नहीं 23 मई के बाद समझ आएगा। इन समाजवादी खेल के बीच जिन लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को भूमाफिया बताया, कदम-कदम पर अपमानित किया उन्हीं के लिए अब बहन जी वोट मांग रही हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि सपा हो या बसपा इन्होंने यूपी में जातिवाद की राजनीति की है। आपस में जातिवादी दुश्मनी के कारण यूपी के लोगों के साथ भेदभाव करती रही। मोदी ने कहा कि इस सेवक ने 34 करोड़ से ज्यादा गरीबों के बैंक खाते खुलवाए हैं। अब आपके हक का पैसा बिचौलियों के पास नहीं, सीधा आपके बैंक खाते में आ रहा है। देश विकास कर रहा है। इतना कह कर 5.21 बजे पीएम मोदी मे अपना संबोधन समाप्त कर दिया।