फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सुषमा स्वराज का बड़ा दावा, बोलीं- छह चरणों के मतदान में ही मिला पूर्ण बहुमत

Thu, 16 May 2019 01:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करतीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने छह चरणों में हुए मतदान से भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि काशी सहित सातवें चरण के मतदान से इसे प्रचंड बहुमत में बदलना है।

विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने कहा कि पिछले पांच साल में हर क्षेत्र में हुए विकास कार्य का ही करिश्मा पूर्ण जनादेश है। इन कामों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत कार्ययोजना तैयार है।चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में महिला मोर्चा की ओर से आयोजित मातृ शक्ति समागम में बुधवार को विदेश मंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार का आकलन पांच कसौटियां होती हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व सम्मान, वैश्विक नीति, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय विकास और लोक कल्याण की कसौटी पर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
विज्ञापन


मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय 126 भारतीयों के अलावा 40 लोग 14 देशों के थे, जिनकी मौत हुई थी। देशों को साथ लेकर पाकिस्तान को अलग-थलग करने का मौका था, मगर तत्कालीन सरकार ने उसे गंवा दिया। मौजूदा सरकार ने उरी हमले के बाद सर्जिकल और पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सबक सिखाया और अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी मिला।

Trending Videos
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने आर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन की पहली बैठक में भारत को मिले निमंत्रण और पाक के विरोध के बाद हुए अपमान का जिक्र किया।

विदेश मंत्री ने कहा कि 50 साल बाद फिर भारत को आमंत्रण मिला तो पाक ने विरोध किया, मगर पाकिस्तान की कुर्सी खाली थी और भारत मंच पर था। अजहर मसूद का वैश्विक आतंकवादी घोषित होना सरकार की सैन्य और कूटनीतिक जीत थी।

विदेश मंत्री ने विदेशों में पीएम मोदी की रैलियां, एक ट्विट पर फंसे लोगों की भारत वापसी सहित और भी कई मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और अपने 42 साल के राजनीतिक अनुभवों को साझा किया।

मातृ शक्ति समागम के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सांस्कृतिक संकुल से ही स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें