फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : अमित शाह बोले- भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम किया

Wed, 24 Apr 2019 01:23 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अप्रैल के रोड शो की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए थे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की पैरवी करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। 

विज्ञापन


भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद मंगलवार रात शाह पत्रकारों से मुखातिब हुए कहा कि मामले में हिंदुओं और हिंदू संस्कृति को बदनाम करने के लिए भगवा आतंकवाद का फर्जी मुकदमा बनाया गया। वोट बैंक की राजनीति में देश की संस्कृति से खिलवाड़ किया गया और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी छूट गए। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि राफेल मामले में कांग्रेस का आरोप निराधार है। उनके पास प्रमाण नहीं हैं। ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर कहा कि तीन राज्यों में चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, तब सब ठीक था। पहले कांग्रेस, सपा, बसपा हारने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाते थे। अब हार देख कर पहले से ही हल्ला मचाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के घोटालेबाजों को जेल की सलाखों तक पहुंचाने के बयान के संदर्भ में दावा किया कि कांग्रेस के शासन में 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। जनता के खून पसीने की कमाई को लूटने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। राहुल गांधी के हत्यारोपी वाले बयान पर स्पष्ट किया कि उन पर फर्जी केस दर्ज किया गया था। न्यायालय ने भी उसे राजनीति से प्रेरित करार दिया है।
विज्ञापन

प्रियंका पर कांग्रेस में ही असमंजस 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर अमित शाह बोले कि असमंजस में कांग्रेस है, हम नहीं। लोकतंत्र में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें