फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास का निर्माण रुकवाया

Sat, 31 Dec 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के आधा दर्जन लोहिया गांवों में लोहिया आवास के आवंटन और निर्माण में घपलेबाजी उजागर होने से ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों तक में हड़कंप मच गया है। अमर उजाला के खुलासे के बाद शुक्रवार को अर्जुनपुर गांव में लोहिया आवासों का निर्माण कार्य रोकवा दिया गया। साथ ही जिन लाभार्थियों के आवास बनवाने के लिए घटिया ईंटें गिराई गई थीं, उन्हें भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


लोहिया गांवों में ग्राम प्रधानों ने कमीशन के चक्कर में लोहिया आवासों के लाभार्थियों की बैंक पासबुक जब्त कर ली थीं। साथ ही आवास निर्माण के लिए घटिया किस्म की ईंटें गिरवाई गई थीं। इतना ही नहीं, आवास आवंटन में भी खूब धांधली हुई। ऐसे लोगों को भी लोहिया आवास दे दिए गए, जो मकान और वाहनों के स्वामी हैं। इंदिरा आवास पा चुके व्यक्ति की पत्नी को भी लोहिया आवास दे दिया गया। अमर उजाला ने इन गड़बड़ियों को लगातार उजागर किया तो जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया।

ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच और रिकवरी करने का निर्देश दिया। इससे घबराए ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने शुक्रवार को सरोज देवी और एक अन्य लाभार्थी के आवास का निर्माण कार्य रोकवा दिया। साथ ही जो घटिया ईंटें गिराई गई थीं, उन्हें भी हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें