फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में पहुंचा टिड्डियों का दल, वाराणसी में भी सतर्कता

Wed, 27 May 2020 10:27 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान के रास्ते से होते हुए राजस्थान की सीमा से भारत में घुसा टिड्डियों का दल बुधवार को पूर्वांचल के सोनभद्र में पहुंच गया। घोरावल में लगभग एक घंटे तक टिड्डियों का दल आसमान में मंडराता रहा। 

विज्ञापन


किसानों को टिड्डियों से निपटने के लिए तैयारी रखने को कहा गया है। सोनभद्र में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे टिड्डियों का दल घोरावल पहुंचा। हजारों की संख्या में टिड्डियों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। करीब एक घंटे तक टिड्डी दल आसमान में ही मंडराता रहा और पश्चिम से पूरब की ओर निकल गया।

विज्ञापन

टिड्डियों के संभावित हमले को देखते हुए नगर किसानों ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। किसान अपनी-अपनी सब्जी की फसल को बचाने में जुट गए। नगर क्षेत्र में भी टिड्डियों को आसमान में देख लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं। करीब एक घंटे बाद टिड्डियों के निकल जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इधर वाराणसी में जिलाधिकारी ने किसानों को टिड्डियों के संभावित हमले को देखते हुए सतर्क करने का निर्देश दिया है। इन्हें भगाने के लिए टिन के डिब्बे-थालियां बजाने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि मंगलवार को टिड्डी दल झांसी, ललितपुर एवं हमीरपुर को चपेट में ले चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें