फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : पुराने बरगद के नीचे मृत मिले चमगादड़, दहशत

Wed, 27 May 2020 10:16 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मृत चमगादड़ों को देखते पशु चिकित्साअधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना की दहशत के बीच अब जौनपुर के एक गांव में चमगादड़ों की रहस्यमय हाल में मौत से लोग सहम गए हैं। केराकत क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बरगद के पुराने पेड़ पर रह रहे चमगादड़ बड़ी संख्या में मृत पाए गए हैं। इसकी खबर मिलने के बाद बुधवार को पशु पालन विभाग की टीम गांव पहुंची। मृत चमगादड़ों का सैंपल लिया गया।

विज्ञापन

 
अकबरपुर गांव निवासी प्रहलाद सिंह के घर के पास वर्षों पुराने बरगद के पेड़ पर रहने वाले चमगादड़ों के मरने का सिलसिला दो दिन पहले शुरू हुआ। लोगों की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डोभी डॉ. ओपी यादव व पशु चिकित्साधिकारी दुधौड़ा डॉ. एसके आनंद के नेतृत्व में टीम बुधवार को गांव पहुंची।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि पास में ही ओमप्रकाश सिंह के घर के पास भी बरगद के पेड़ पर चमगादड़ मृत हैं। टीम ने कुछ चमगादड़ों के शव को आइस बाक्स में पैक कर ले गई। बताया कि सैंपल को जांच के लिए बरेली लैब में भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से चमगादड़ों को गांव के बाहर दफनाने को कहा।
 
रहस्यमय ढंग से चमगादड़ों के मौत की सूचना पर चिकित्सकों की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया था। टीम ने सैंपल लिए हैं, इसे जांच के लिए बरेली लैब में भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। मौत का कारण कोई बीमारी या अत्यधिक गर्मी भी हो सकती है। - डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें