फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोको पायलट बोला- दिनभर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है पत्नी, पुलिस की जांच शुरू

Mon, 21 Apr 2025 12:00 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

लोको पायलट पति ने थाने में गुहार लगाते हुए कहा कि पत्नी दिन भर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। मेरठ की तरह हत्या की धमकी दी थी। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है और बाद में नोटिस देकर लोको पायलट की पत्नी और उसके भाई को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
mobile demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट को पत्नी और साले से मिली हत्या की धमकी मामले में दर्ज केस की जांच सिगरा थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है। लोको पायलट की तरफ से पेन ड्राइव में उपलब्ध कराई गई कॉल रिकॉर्डिंग की ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है। इसके बाद लोको पायलट की पत्नी और साले को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रेलवे के वाराणसी लॉबी के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुमित कुमार ने रविवार को बताया कि उनकी शादी दो साल पहले पटना के लाबलपुर की साक्षी से हुई थी। लगभग दो साल तक साक्षी अपने मायके ही रही और ससुराल नहीं आई। फिर उनके साथ रहने के लिए छित्तूपुर स्थित किराये के मकान पर आ गई। 

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी दिन भर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। एक युवक के साथ वीडियो चैट करती है। इसकी शिकायत पत्नी के परिजनों से की तो, धमकी मिलने लगी। इसी बीच साक्षी के मोबाइल फोन पर उसकी और उसके भाई रविराज की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी। कॉल रिकॉर्डिंग में उनकी हत्या की बात की जा रही थी। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने साक्षी से पूछा तो उसने अपने भाई रविराज को बुलाकर उन्हें पिटवाया। धमकी दी कि मेरठ की मुस्कान ने जैसे अपने पति को मारा था, वैसे ही तुम्हारी हत्या करूंगी। इससे डर कर उन्होंने गत 18 अप्रैल को सिगरा थाने में पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें