फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: वाराणसी के लोगों को करना होगा इंतजार, बाजार खुलने का फैसला दो दिन बाद

Sat, 25 Apr 2020 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच शनिवार से दुकानें खुलने के केंद्र सरकार के निर्णय को फिलहाल वाराणसी में लागू नहीं किया जाएगा। शासन की गाइडलाइन के बाद रविवार को वाराणसी प्रशासन इस पर निर्णय लेगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में फिलहाल नई कैटेगिरी के दुकान खोलने का कोई आदेश नहीं है। आवश्यक सामग्री की जो दुकानें पहले से 10 बजे तक खुल रही हैं, सिर्फ वही दुकानें खुलेंगी। जब नई कैटेगरी की दुकानों को खुलने का निर्णय होगा, तो लोगों को समय से अवगत करा दिया जाएगा।

उधर, शनिवार को भारत सरकार के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना संक्रमण और उससे बचाव की जानकारी ली। शासन ने 10 से ज्यादा मरीजों वाले वाराणसी सहित 19 जिलों को अलग कैटेगरी में शामिल किया है। दुकान, मॉल सहित अन्य इन जिलों के लिए शासन भी गाइडलाइन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। वाराणसी में शुक्रवार को सात संक्रमित मिले। इसमें मदनपुरा हॉटस्पॉट के 6 लोग शामिल हैं। सभी 6 लोग दिल्ली से लौटे मदनपुरा के एक जमाती के संपर्क में आए थे। जमाती व्यक्ति पहले से आइसोलेशन वार्ड में है। मदनपुरा हॉटस्पॉट में पहले से ही 7 कोरोना पॉजिटिव हैं। अब यहां 13 लोग संक्रमित हो गए।

इसके अलावा मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली का भी एक 29 वर्षीय दवा व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खांसी-बुखार होने पर यह व्यक्ति अस्पताल में जांच के लिए आया था। शिवपुर में 20 अप्रैल को इसका सैंपल लिया गया था। अब वाराणसी में मंडौली को 7वां हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें