फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बाज नहीं आ रहे लोग, 48 गिरफ्तार, 2043 वाहनों का चालान

Sun, 19 Apr 2020 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने सुबह से ही सख्ती दिखाते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 48 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया। इसके साथ ही जिले भर में पुलिस ने 2043 वाहनों का चालान कर 17 वाहन सीज किए।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती का सिलसिला जारी रहेगा। सभी से अपील है कि लॉकडाउन में अपने घरों में ही रहें और अनावश्यक सड़कों पर न निकलें।

लॉकडाउन के उल्लंघन की शिकायतों पर प्रशासन गंभीर 
लॉकडाउन में ऐसे लोग जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और बाहर निकल रहे हैं, ऐसे लोगों की शिकायतों पर पुलिस की ओर से अब कार्रवाई में तेजी आ गई है। इसके लिए सत्या फाउंडेशन की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना कई शिकायतें भी आ रही हैं, जिसमें लोगों के लॉकडाउन में बाहर निकलने और नियमों का पालन न करने की शिकायतें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन के सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए जाने के 15 से 20 मिनट कार्रवाई की जा रही है। बताया कि सुंदरपुर, लहरतारा, भगतुआ बाजार, दशाश्वमेध, महमूरगंज और मंडुआडीह से आई शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें