फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 1027 वाहनों का चालान, 25 गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 04:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में रविवार को 25 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया। इस दौरान सड़कों पर अनावश्यक घूमते मिले लोगों के 1072 वाहनों का चालान किया गया और 15 वाहन सीज किए गए।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले नौ लोगों के खिलाफ आठ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आमजन से अपील है कि घर से बाहर निकलें तो मुंह पर मास्क लगाएं या गमछे से जरूर ढंके रहें, जो बगैर मास्क या गमछे के मिलेगा, वह कानूनी कार्रवाई की जद में आएगा।

उधर, कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के कारण हॉटस्पॉट घोषित मोहल्लों मदनपुरा, बजरडीहा के छाहीं, लोहता के अलावल और गंगापुर में पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात रही। बीच-बीच में लाउडहेलर से अपील की जाती रही कि कोई अपने घरों से बाहर न निकले।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी में अब तक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 9 पहुंच गई है। जिसमें दो लोग ठीक हो गए हैं, तो वहीं एक मौत हो चुकी है। छह मरीजों का दीनदयाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें