फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में चोरों के नहीं रुक रहे पैर, मंदिर से शिवलिंग, अरघा और धातु का नाग ले उड़े

Mon, 01 Jun 2020 04:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
मंदिर से कीमती वस्तुएं चुरा ले गए चोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
लॉकडाउन में चोर-लुटेरे भी घटना को अंजान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद होने से इसका फायदा चोरे उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक मंदिर से चोरों ने महंगी वस्तुएं चुरा लीं।
विज्ञापन

जिले के गोपीगंज कोतवाली के ठीक सामने सोनिया तालाब स्थित प्राचीन जोगी वीर शिव मंदिर पर धावा बोलकर चोर शिवलिंग, अरघा और तांबे की धातु से बने नाग को उखाड़ ले गए। सुबह जानकारी मिलने के बाद नगरवासियों में गुस्सा बढ़ने लगा।


यह शिव मंदिर अति प्राचीन बताया जाता है। मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। इसलिए चोरी का जल्दी पर्दाफाश करने की मांग होने लगी है। लोगों के लामबंद होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मुआयना कर दूसरा शिवलिंग लगवाने की बात कही। कोतवाल ने कहा कि चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें