फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेश वाहक कोरोना पॉजिटिव मिला तो वाराणसी के एसएसपी का दफ्तर किया गया सील

Mon, 01 Jun 2020 02:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के एसएसपी का दफ्तर सोमवार को सील कर दिया गया। दरअसल, एसएसपी ऑफिस की बड़ी पेशी के एक संदेश वाहक (रनर) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी वाराणसी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि संदेश वाहक पुलिस लाइन की बैरक में रहता था। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले सिपाहियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान उसका भी नाम सामने आया था तो उसे क्वारंटीन कर दिया गया था।


उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। दफ्तर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सारे कर्मियों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। दफ्तर जल्द ही फिर से खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें