फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खोलने के लिए बनाया ये प्लान, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे और सुरक्षित रहें लोग

Thu, 07 May 2020 09:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंदौली जिले को ग्रीन जोन की श्रेणी में रखे जाने और जिला प्रशासन की ओर से दुकानों को खोलने के लिए तय दिशा-निर्देश जारी होने के बाद भी चकिया बाजार बुधवार तक पूरी तरह से नहीं खुला। अब वहां के व्यापारी और दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नगर को दो जोन में बांट दिया है।

विज्ञापन

जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता रहे और लोग सुरक्षित रहे। गुरुवार से जोनवार दुकानें खुलेंगी। चकिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ने सभी से अपील की है कि चकिया की दुकानों को खोलने के लिए चकिया नगर को दो भागों(जोन) में बांटा गया है।


प्रथम जोन चंद्रावती नाला से लेकर थाना रोड एवं पूर्वी महाल मोहम्मदाबाद तक है। लॉकडाउन के दौरान प्रथम भाग की दुकानें महीने की 6, 8, 10, 12 ,14 ,16 तारीख को खुलेंगी। वही दूसरे(जोन ) भाग चंद्रावती नाला से लेकर गांधी पार्क किला रोड, सादुल्लापुर, निर्भय दास अहरौरा रोड की दुकानें महीने की 7, 9, 11,13 , 15, 17 तारीख को खुलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चाय, पान, मिठाई, मॉल, रेस्टोरेंट की दुकानें नहीं खुलेंगी। सभी दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। साथ ही सभी दुकानदार मास्क पहने रहेंगे एवं उनके पास सैनिटाइजर उपलब्ध होना चाहिए। किसी भी दुकान पर पांच व्यक्ति से अधिक ग्राहक नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें