12 से 17 अप्रैल जो संगीत समारोह का नियमित कार्यक्रम था उसके जगह हनुमान जी महाराज को कुछ बड़े कला साधकों का संगीतांजलि 12 से 17 तक नियमित सायं 7:30 बजे से हनुमान जी महाराज को डिजिटल माध्यम से श्रवण कराया जाएगा। अब तक 20 कलासाधकों ने अपनी स्वीकृति दे दी है, जबकि पंडित जसराज ने अभी कल रात्रि में अपनी स्वीकृति दे दी है। जबकि पंडित जी अभी अमेरिका में हैं बावजूद उन्होंने कहा है कि हनुमान जयंती व संगीत समारोह में अपनी संगीतांजलि हनुमान जी के श्री चरणों में अर्पण करुंगा। सभी संगीतरसिकों को इसका लिंक जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
अब तक प्राप्त कलाकारों की स्वीकृति
गायन :
पं जसराज
प. राजन-साजन मिश्र
पं. अजय पोहनकर
पं. अजय चक्रवर्ती
उस्ताद राशिद खां
अरमान खां
सुश्री कौशिकी चक्रवर्ती
पं. उल्लास कसालकर
वादन :
श्री यूं राजेश-शिवमणि
पं. विश्वजीत राय चौधरी
पं. निलाद्री कुमार
श्री शाकिर खां
उस्ताद मोईनुद्दीन खा-मोमिन खां
पं. भजन सोपोरी-अभय सोपोरी
नृत्य :
पं. राममोहन महराज
पं. कृष्णमोहन महराज
तबला :
पं. कुमार बोस
पं. सुरेश तलवलकर
पं. अनिंदों चटर्जी-अनुब्रत चटर्जी
पं. समर साहा
पं. संजू सहाय
उस्ताद अकरम खां-जरगाम खां