स्टेशन प्रशासन ने जवानों से सुविधाओं के बाबत फीडबैक भी लिया। आर्मी स्पेशल ट्रेन से वाराणसी में न कोई सवार हुआ और न ही कोई जवान उतरा। एहतियातन रेलवे चिकित्सकों की एक टीम भी स्टेशन पर पहुंच गई थी। लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च से सिर्फ मालगाड़ी और पार्सल ट्रेन को ही परिचालन की छूट है।