फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

# Lock down में भी अपराधियों के हौसले बुलंद, हफ्तेभर में एक दुकान को दो बार बनाया निशाना

Wed, 08 Apr 2020 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए वाराणसी में भी लॉक डाउन प्रभावी है। ऐसे में जब पुलिस प्रशासन का ध्यान आम लोगों से लॉक डाउन का पालन कराने में है, तो अपराधी मौके का फायदा उठाकर अपने मंसूबे को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही घटना वाराणसी के महमूरगंज क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


यहां की एक दुकान में चोरों ने हफ्तेभर में दो बार चोरी की। सूचना के आधार पर दोबारा पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। सीसी कैमरे की फुटेज में कैद चोरी करने वाले की तस्वीर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताते चलें कि दशाश्वमेध क्षेत्र निवासी कुंवर राकेश सिंह और चेतगंज निवासी उनके भाई कुंवर सुरेश सिंह की महमूरगंज में मस्जिद के समीप हार्डवेयर की दुकान है।

आवश्यक कार्य के लिए राकेश सिंह अपने एकाउंटेंट को लेकर मंगलवार सुबह महमूरगंज पहुंचे थे। सीसी कैमरे की फुटेज से पता चला कि बीती चार अप्रैल की रात चोरी हुई थी। मामले की शिकायत मंगलवार को सिगरा थाने में की गई थी। इसी बीच मंगलवार की रात दो बजे के बाद फिर से दुकान में घुस कर चोरों ने चोरी की। राकेश सिंह ने बताया कि चोर लाखों रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें