फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी बनकर 20 लाख का लोन लिया: पे-स्लिप, रेलवे का फर्जी प्रमाण पत्र दिया था; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 07:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

रेलवे कर्मचारी बनकर बैंक से 20 लाख रुपये का लोन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने कूटरचित पे-स्लिप और रेलवे के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर बैंक को गुमराह किया था। जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ कर फर्जी दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
लोन लेने वाला आरोपी अरेस्ट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर भारतीय स्टेट बैंक से 20 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने वाले आरोपी को चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साइबर और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी को बुधवार को करीब 11:40 बजे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि 14 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक की आईटीसी मॉल शाखा के प्रबंधक ने तहरीर दी थी। आरोप है कि विजय कुमार राय ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर कूटरचित पे-स्लिप, रेलवे विभाग का प्रमाणपत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बैंक में प्रस्तुत किए। इन्हीं के आधार पर उसने 15 नवंबर 2022 को एक्स-प्रेस क्रेडिट योजना के तहत 20 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण हासिल कर लिया।

विज्ञापन

लोन की किश्तें आरोपी के वेतन खाते से कटनी थीं, लेकिन खाते से किश्तें नहीं आईं। बैंक की जांच में पता चला कि विजय कुमार राय रेलवे कर्मचारी नहीं है। उसके द्वारा प्रस्तुत पे-स्लिप और अन्य दस्तावेज भी रेलवे विभाग की ओर से जारी नहीं किए गए थे। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर चंदौली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस, साइबर और सर्विलांस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कानपुर में रहकर निजी काम करता था। उसने रेलवे कर्मचारी बनकर फर्जी पे-स्लिप, रेलवे विभाग का प्रमाणपत्र और अन्य कागजात तैयार किए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने एसबीआई चंदौली से 20 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार राय (42) निवासी ग्राम चुकती, थाना मान्सी, जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई। वर्तमान में वह बारो कादिरचक, वार्ड नंबर 23, थाना फुलवरिया, जिला बेगूसराय, बिहार में रह रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें