फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में मोदी के एक तीर से दो शिकारः गढ़वा आश्रम के बाद शास्त्री जी के घर गए

Mon, 06 Mar 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
pm modi in gadhavaghat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी बेला में काशी के दंगल को जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मास्टर स्ट्रोक चला । उन्होंने गढ़वाघाट आश्रम और उसके बाद रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के घर जाकर एक तीर से दो शिकार किए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने यादवों के सिद्धपीठ गढ़वाघाट जाकर यादव मतों को अपनी तरफ खींचन की कोशिश की। साथ ही उन्होंने शास्‍त्री जी के घर जाकर रामनगर की जनता को सियासी संदेश दिया। पिछले तीन दिनों से काशी में जनता दर्शन कर रहे पीएम मोदी सुबह गढ़वा आश्रम पहुंचे।

वहां पीएम मोदी ने सबसे पहले श्रीश्री 1008 आत्मा विवेकानंद जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संतों ने प्रधानमंत्री को रुद्राक्ष की माला देकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यहां की गौशाला में गायों को केले खिलाए ।
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी ने सद्गुरु शरणानंद जी महाराज से चर्चा की। पीएम संत समागम में शामिल हुए। पीएम मोदी के साथ मंच शरणानंद मौजूद हैं।  इस मौके पर स्वामी शरणानंद ने पीएम को धन्यवाद दिया और कहा कि यह आश्रम ध्यान और कर्म को जोडकर मानव को ईश्वर से मिलाती है।
 
कहा क‌ि मैं प्रधानमंत्री जी आपको आशीर्वाद देता हूं कि आप विवेकानंद के प्रतिरुप बने और देश आपके नेतृत्व में विश्वगुरु बने।  इस बीच मंच का माइक सिस्टम शार्ट सर्किट से खराब हो गया। इस वजह से पीएम बिना बोले ही रामनगर में शास्‍त्री जी के आवास के लिए निकल गए।  

 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने शास्‍त्री जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

pm modi in ramnagar - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में सड़क के दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग खड़े थे और उनकी कार पर फूलों की बारिश कर रहे थे।  रामनगर पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने फूलों से पीएम मोदी का स्वागत किया। करीब एक किलोमीटर का रास्ता भाजपा के झंडे से पट गया।

प्रधानमंत्री ने रामनगर चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह शास्‍त्री जी के आवास पर गए। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे सुनील शास्‍त्री ने शास्‍त्री जी के तस्वीरों को दिखाया।

शास्‍त्री जी के घर को एक म्यूजियम की तरह से सजाया गया है।  प्रधानमंत्री जी ने वहां शास्‍त्रीय संगीत सुना।  पीएम मोदी को यहां पर प्रतीक स्वरुप शास्‍त्री जी की एक तस्वीर भेंट की गई। इसके बाद पीएम मोदी शास्‍त्री जी के आवास से रोहनिया के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान शास्‍त्री जी के घर बाहर और रास्ते में प्रशंसक मोदी-मोदी और हर हर महादेव के नारे लगा रहे थे। छतों पर लोग खड़े होकर उन पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने गाड़ी के गेट पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने रोहनिया में जनसभा को संबोधित किया।

बता दें कि गढ़वा घाट मठ यादवों की आस्‍था का केंद्र है।  दो महीने पहले यहां अमर‌ सिंह भी पहुंचे थे।  छह महीने पहले यहां पर पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी भी आए थे।

अपनी पिछली वाराणसी यात्रा में पीएम मोदी ने गढ़वाघाट जाने की इच्छा जताई थी लेकिन समय कम होने की वजह से जा नहीं पाए थे। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें