फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का मेगा रोड शो, तीन घंटे में पूरा हुआ चार किलोमीटर का सफर

Mon, 06 Mar 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
हुकूलगंज में पीएम मोदी का स्वागत करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सियासी संग्राम के सबसे बड़े रण काशी में राहुल गांधी, अखिलेश और डिंपल यादव के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी भी मेगा रोड शो काशी विद्यापीठ पहुंचकर खत्म हो गया। पांडेयपुर से शुरू हुआ यह रोड शो करीब चार घंटे बाद काशी विद्यापीठ पहुंचकर खत्म हुआ।
विज्ञापन


रोड शो के दौरान लाखों की संख्या में काशी की जनता ने अपने सांसद का स्वागत किया। इससे पहले पीएम मोदी का आज मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही पांडेयपुर से रोड शो शुरू हुआ।

प्रधानमंत्री कल की तरह आज भी खुली जीप में निकले। वह लगातार हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। हर तरफ कार्यकर्ताओं का हूजूम नजर आया। पीएम मोदी के रोड शो का रास्ता केसरिया रंग में रंग गया है। 
विज्ञापन


रोड शो की झलकियां
- पीएम का हेलीकाप्टर आते ही कार्यकर्ताओं ने बच्चा मांगे गोदी, भारत मांगे मोदी के नारे लगाए।  
- पांडेपुर के आगे रास्ते में काफी धूल उड़ रही थी जिससे पीएम मोदी और एसएसपी जी के जवानों को दिक्कत हुई। 
- काशी विद्यापीठ में मोदी की सभा में आए कार्यकर्ताओं को पेठा दिया गया। 
- पांडेयपुर चौराहे पर भारी भीड़ से जाम लग गया। पीएम का काफिला रुक गया।  
- पीएम का काफिला हुकुल से आगे बढ़ा
- उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि काशी विश्वनाथ के दर्शन कर राहुल-अखिलेश ने पीएम की नकल की। 
-- रास्ते में हर-हर मोदी, घर-घर मोदी और हर-हर महादेव के नारे। 
- उधर, हुकुलगंज में गठबंधन और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी हुई।  
- प्रधानमंत्री को शाम छह बजे काशी विद्यापीठ पहुंचना था लेकिन वह एक घंटे देरी से चल रहे हैं। अभी काशी विद्यापीठ पहुंचने में एक घंटे और लग सकता है।
- शाम हो गई है लेकिन समर्थकों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। 
  प्रधानमंत्री श्री श्री @narendramodi जी के रोड शो को मिल रहा अपार जनसमर्थन...हर समुदाय के लोग आए साथ। #भगवामय_पूर्वांचल pic.twitter.com/0ckgMe2Ysk — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) March 5, 2017

जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोग रोड शो की सड़क के दोनों ओर और घरों की छतों पर प्रधानमंत्री के स्वागत में खड़े हैं।  उनके हाथ में बीजेपी के झंडे और गुब्बारे हैं। प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण करेंगे। रोड शो के बाद पीएम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 पांडेयपुर से लेकर काशी विद्यापीठ तक सड़क के दोनों ओर भाजपा के चुनाव चिह्न लगाए गए हैं। आकर्षक गुब्बारों के अलावा कई जगहों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। कई जगहों पर महिला संगठनों की ओर से पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिस मार्ग से पीएम का रोड शो गुजरेगा वहां आस पास के मकानों की भी सजावट की गई है। 

पार्टी के अनुसार विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो पांडेयपुर चौराहे से हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, पटेल धर्मशाला, सिंह मेडिकल चौराहा, मलदहिया, पटेल चौक होते हुए पीएम मोदी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


यहां से डीरेका गेस्ट हाउस में रात 8:30 बजे प्रबुद्ध मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम करेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें