313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध
- फोटो : File Photo
इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल की 61 विधानसभा सीटों की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है। सुबह नौ बजे से रुझान आने लगेंगे और दोपहर एक बजे तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
मतगणना केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही भीड़ जुटने लगी है। वाराणसी में आठ सीटों पर 127 प्रत्याशी हैं। पहडि़या मंडी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे पहले शहर दक्षिणी सीट का रुझान आएगा।
आजमगढ़ में दस सीटों में निजामाबाद, जौनपुर में नौ सीटों में मडि़याहूं, गाजीपुर की सात सीटों में सदर विस, बलिया में सात सीटों में सिकंदरपुर सीट का परिणाम पहले आएगा।
मिर्जापुर में पांच सीटों में मिर्जापुर और चुनार, चंदौली में चार सीटों में सकलडीहा, मऊ में चार सीटों में मुहम्मदाबाद गोहना, सोनभद्र में चार सीटों में ओबरा और भदोही जनपद की तीन विधानसभा सीटों में औराई का परिणाम पहले आएगा।