फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों की कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावियों की कॉपियों को वेबसाइट पर अपलोड कराए जाने के कुलाधिपति के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर पूर्वांचल विवि जौनपुर के कार्यपरिषद सदस्य डॉ. जगदीश सिंह ने सवाल खड़ा किया है। कहा कि अक्तूबर 2024 में ही आदेश जारी हुआ था। इसके बाद भी विश्वविद्यालयों की ओर से मेधावियों की कॉपियां नहीं अपलोड कराई जा सकी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में इन दिनों दीक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही है। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 28 जुलाई को जबकि संस्कृत विश्वविद्यालय में 30 जुलाई को समारोह मनाया जाएगा। दो साल पहले ही राज्यपाल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को जो आदेश दिया था। इसमें गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया था। डॉ. जगदीश सिंह ने बताया कि इसके पीछे यही उद्देश्य था कि और विद्यार्थी मेधावियों की प्रतिभा से रूबरू होकर प्रेरित हो सके। साथ ही, छात्रों की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से मान्यता देना भी इसका एक लक्ष्य था। यह कदम विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए महत्वपूर्ण माना गया था। इस बारे में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.एके त्यागी और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा का कहना है कि इस साल के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों की कॉपियों को हर हाल में वेबसाइट पर अपलोड कराया जाएगा। इस दिशा में सभी जरूरी औपचारिकताएं परीक्षा विभाग से पूरी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें