फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में शराब गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लॉक डाउन के दौरान जिले में अवैध मादक पदार्थो की शिकायत को लेकरी जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर जिले में शराब के सभी चार गोदामों को सील कर दिया गया है। साथ अनुज्ञापियों को चेतावनी दी गई है कि अगर उनके दुकान से शराब बेचने का मामला संज्ञान में आया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में मादक पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। देसी, अंग्रेजी शराब, मॉडल शाप, बीयर व भांग की तकरीबन पांच सौ दुकानों को बंद करा दिया गया हैं। लेकिन गोदामों से शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को आबकारी विभाग की ओर से गोदामों का निरीक्षण कर स्टाक का मिलान कराया गया और सील कर दिया गया। यदि किसी दुकान के आसपास किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थ की बिक्री करते पकड़ा गया, तो इसमें अनुज्ञापी की भी संलिप्तता मानी जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोदामों को सील कर दिया गया है। साथ ही लॉकडाउन में शराब व भांग की दुकानों के आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री होते पाए जाने पर अनुज्ञापियों की संलिप्तता मानी जाएगी। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें