Varanasi News: ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और रजिस्टर्ड वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। लाइसेंस से मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए अब कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और रजिस्टर्ड वाहन मालिकों को मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक करने को कहा है। इसके लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे इसे भरा जा सकता है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के पोर्टल parivahan.gov.in पर जाना होगा। अपडेट मोबाइल नंबर वाया आधार पर क्लिक करें। इसके बाद अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर भरना होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन की तारीख और वैलिडिटी भी भरनी होगी।
अंतिम में एक वेरिफिकेशन कोड डालने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद डीएल नंबर लिखना होगा। फिर जन्मतिथि, राज्य और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा। प्रक्रिया के बाद व्हीकल या ड्राइविंग लाइसेंस से मोबाइल नंबर और आधार लिंक हो जाएगा।