फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों को कन्या सुमंगला से जोड़ें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से शत-प्रतिशत जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ न मिलने पर पात्र बच्चों को तत्काल मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी लाभार्थियों की सूची प्राप्त कर उन्हें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यदि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत धनराशि प्राप्त नहीं होती है तो पात्र बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ें। उन्होंने रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भिक्षावृत्ति करने और कूड़ा बीनने वाले बच्चों का तत्काल रेस्क्यू कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दत्तक ग्रहण के लिए पात्र बच्चों को शीघ्र विधिक रूप से लीगल फ्री घोषित कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने और बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सीडीओ प्रखर कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें