फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवैध टिकट मामले में जुड़ रही एक-एक कड़ी, गुंडरदेही रेलवे स्टेशन के पीआरएस सिस्टम से निकला था टिकट

Sat, 28 Nov 2020 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
indian railway - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ के गुंडरदेही रेलवे स्टेशन के पीआरएस सिस्टम से निकला तत्काल टिकट आजमगढ़ के मुबारकपुर में प्रिंट करने के मामले में एक-एक कड़ी जुड़ती जा रही है। अब तक इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अभी तक आरपीएफ मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन

इसका मास्टर माइंड कौन है और कहां का है। इसकी जानकारी जुटाने में आरपीएफ लगी हुई है। हालांकि रविवार को जौनपुर के टीडी कालेज क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी विकास से पूछताछ में आरपीएफ को कुछ अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस मास्टर माइंड की तलाश में जुट गई है।


आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने आजमगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन पर 12 नवंबर को चेकिंग के दौरान दो यात्रियों के पास से रेलवे आरक्षण काउंटर टिकट की डुप्लीकेट कॉपी पाई गई। जांच हुई तो पता चला कि टिकट के स्टॉक नंबर एवं काउंटर कोड में छेड़छाड़ एवं बदलाव किया गया है। इस मामले में मुबारकपुर के रहने वाले आदर्श कुमार यादव व आदमपुर निवासी उदयभान चौहान को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उदयभान ने विकास कुमार का नाम बताया, जिससे सिर्फ मोबाइल पर ही संपर्क था। जरिए मुखबिर सूचना पर आरपीएफ ने अपनी टीम के साथ टीडी कॉलेज एरिया जौनपुर में दबिश देकर फरार चल रहे आरोपी विकास कुमार नाविक निवासी होनई थाना बक्सा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि इस केस का मास्टर माइंड कोई और ही है। वहीं आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना इस संबंध में कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि इस केस का मास्टरमाइंड दूसरा व्यक्ति है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें