पुलिस ने बताया कि जब तक आरोपी कोर्ट में आत्मसर्मपण नहीं करते या फिर गिरफ्तार नहीं हो जाते, छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान उनकी संपत्ति को जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी के घर कोर्ट का नोटिस चस्पा
मऊ जिले में ही कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में नामजद आरोपी के घर पर कोर्ट से जारी कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। आरोपी अभिषेक चौहान उर्फ पुष्कर हलधरपुर थाने के अरदौना गांव का निवासी है। कई आपराध में नामजद होने पर पुलिस ने उसका गुंडा एक्ट में चालान किया था। कोतवाल राम सिंह ने बताया कि आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस कई बार उसके घर पर दबिश दे चुकी है। लेकिन ना तो वह पुलिस के हत्थे चढ़ा और न ही आत्मसर्मपण किया। ऐसे में कोर्ट ने उसकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है।