फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मामूली विवाद में पिटाई से घायल लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में बदमाशों ने प्राइवेट लाइनमैन को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में नाराजगी है। परिजनों ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि बददौपुर गांव निवासी कमलेश (30) लाइनमैन था। 4 अगस्त को वह छताई गांव में लाइन बनाने गया था। इसी दौरान कुछ मनबढ़ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें