एमएलसी धर्मेंद्र राय ने बताया कि बिजली के संविदाकर्मी की मौत मामले में निगम के एमडी से बात कर मुआवजा देने को कहा गया है। तत्काल 7.50 लाख रुपये परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाएगा। साथ ही डीएम सत्येंद्र कुमार ने भी परिवार को पट्टे की भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया है। बाकी सभी सुविधाएं नियमानुसार मुहैया करवाई जाएंगी।
पहले शटडाउन लेकर वापस कर दिया, फिर चढ़ गया पोल पर
इस मामले में अधिशासी अभियंता कुलदीप का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिक स्तर में पता चला है कि लाइनमैन ने रविवार की दोपहर 2.55 बजे फाॅल्ट दूर करने के लिए शटडाउन लिया था। 10 मिनट बाद 3.05 बजे शटडाउन वापस करवा दिया। इसके बाद फिर उसी फीडर पर कुछ फाॅल्ट देखा तो दोबारा बनाने के लिए चढ़ गया और कोई शटडाउन नहीं लिया गया था। इस वजह से काम करने के दौरान करंट उतर आया। पूरी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजी जाएगी।