फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: जंफर जोड़ते समय पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत, बिजलीकर्मियों ने ढाई घंटे किया हंगामा

Mon, 22 Sep 2025 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में जंफर जोड़ते समय पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों और बिजलीकर्मियों ने बनारस रेलवे स्टेशन के सामने स्थित डीपीएच मंडुवाडीह पर ढाई घंटे तक हंगामा किया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ौली स्थित सेंट जॉन्स कॉलोनी में रविवार को जंफर जोड़ने के दौरान संविदा लाइनमैन मनोज प्रजापति (40) पोल से गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारी उसे अस्पताल पहुंचे, इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों और बिजलीकर्मियों ने बनारस रेलवे स्टेशन के सामने स्थित डीपीएच मंडुवाडीह पर ढाई घंटे तक हंगामा किया। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने बिजली निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि लाइनमैन को काम करने के लिए सेफ्टी उपकरण दिए जाने की बात केवल कागज पर ही होती है। मामले में लापरवाही पर जेई पंकज जायसवाल को निलंबित किया जाएगा।मिर्जामुराद के हरपुर भैरोनाथ गांव निवासी मनोज की तैनाती मंडुवाडीह डीपीएच पर संविदा लाइनमैन के रूप में हैं। रविवार की दोपहर वह मड़ौली में जंफर में हुए फाॅल्ट ठीक करने गया। 

मनोज ने फाॅल्ट दूर करने के लिए शटडाउन लिया और पोल पर चढ़ गया। इसी दौरान करंट आ गया। इस वजह से मनोज पोल से नीचे गिर गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने देखा कि नीचे गिरने से मनोज का सिर फट गया था और खून बह रहा था। अस्पताल लेकर जाते समय ही उनकी मौत हो गई। शाम करीब 5.30 बजे से 8 बजे तक तक कर्मचारियों ने डीपीएच पर हंगामा किया। इस दौरान मनोज की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एमएलसी धर्मेंद्र राय ने बताया कि बिजली के संविदाकर्मी की मौत मामले में निगम के एमडी से बात कर मुआवजा देने को कहा गया है। तत्काल 7.50 लाख रुपये परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाएगा। साथ ही डीएम सत्येंद्र कुमार ने भी परिवार को पट्टे की भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया है। बाकी सभी सुविधाएं नियमानुसार मुहैया करवाई जाएंगी। 

पहले शटडाउन लेकर वापस कर दिया, फिर चढ़ गया पोल पर 
इस मामले में अधिशासी अभियंता कुलदीप का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिक स्तर में पता चला है कि लाइनमैन ने रविवार की दोपहर 2.55 बजे फाॅल्ट दूर करने के लिए शटडाउन लिया था। 10 मिनट बाद 3.05 बजे शटडाउन वापस करवा दिया। इसके बाद फिर उसी फीडर पर कुछ फाॅल्ट देखा तो दोबारा बनाने के लिए चढ़ गया और कोई शटडाउन नहीं लिया गया था। इस वजह से काम करने के दौरान करंट उतर आया। पूरी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजी जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें