फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरी, झुलसने से चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गरज तड़क और बारिश के बीच बिजली गिरने विभिन्न स्थानों पर चार लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

चोपन: जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाय घाट में मंगलवार की दोपहर बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से पचास वर्षीय किसान तनगुड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तनगुड़ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित अपने धान के खेत में खाद डालने गया था। उसी दौरान उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज और घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर दो बजे के बाद जिले के विभिन्न इलाकों में रूक-रूक बारिश शुरू हुई। शाम करीब पांच बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा गांव में बिजली गिरने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों खेत में काम कर रहे थे। उधर घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण दोनों युवकों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे की उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ कोतवाल अंजनी कुमार राय घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौडिहा गांव निवासी विकास 28 और जांगर निवासी देवेंद्र 25 के रूप में हुई। दोनों युवक गड़ौरा में टमाटर की खेतीबारी कर जीवकोपार्जन करते थे। घटना की जानकारी मृतकों के घरवालों को दे दी गई है। उधर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में मंगलवार को बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिडरिया गांव निवासी नाथूराम पाल (60) भेड़ व बकरियां चराने के लिए विसुंधरी गांव में गए थे। शाम करीब पांच बजे नाथूराम पाल के ऊनी बिजली गिर पड़ी जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें