फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में दीपावली पर दिन में हल्की धूप, रात में रहेगी गुलाबी ठंड; पिछले साल ऐसा था मौसम

Wed, 30 Oct 2024 11:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। देर शाम और सुबह में लोगों को ठंड महसूस होने लगा है। वहीं दीपावली के दिन 30 से 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने के आसार हैं।  
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर मौसम साफ रहेगा। दिन में हल्की धूप और रात में गुलाबी ठंड रहेगी। इसी तरह का मौसम पिछले छह साल से देखने को मिल रहा है। तापमान भी पिछले साल की तरह ही रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 17 से 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस सप्ताह चक्रवाती तूफान दाना की वजह से नम हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया।

शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा दिखने के साथ ही रात में सिहरन है। मंगलवार को दिन में धूप जरूर रही, लेकिन हवा में नमी की वजह से उसका असर कम रहा। यही कारण रहा कि रात में गुलाबी ठंड जैसा मौसम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अधिकतम तापमान इस सप्ताह 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह साल में दीपावली के दिन का तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम      दीपावली तिथि
2023 30.1                        16.8 12 नवंबर
2022 32.8 17.0                24 अक्तूबर
2021 31.0 16.2                04 नवंबर
2020 29.8 17.5               14 नवंबर
2019 29.8 18.5               27 अक्तूबर
2018 29.0 19.0               07 नवंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें