जागृति के प्रथम दिन विचार व्यक्त करते लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू की जागृति-25 इवेंट के उद्घाटन में शुक्रवार को इंडियन आर्मी के रिटायर्ड जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने कहा कि इस उम्र में भी मेरी चाल में कोई फर्क नहीं है। वो इसलिए क्योंकि बार-बार युवाओं के पास जाता हूं। दूसरी बड़ी वजह ये है कि 10000 युवा हों या 10 उन्हें तैयार करने देश के किसी भी कोने में जा सकता हूं। जागृति - 25 संस्थान के एबीएलटी-4 हॉल में चल रहा है। ये संस्थान के छात्रों की ओर से होने वाला वार्षिक समारोह है। इसकी थीम सामाजिक जागरूकता रखी गई है। कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।
आप 10 हजार हों या 10, आपको तैयार करने देश के किसी भी कोने में जा सकता हूं
शुक्रवार को कश्मीर से आए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने 500 से ज्यादा छात्र और छात्राओं को देश प्रेम के लिए मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 60 साल है। मेरे पास जीवन और काम करने के लिए एक दशक और होंगे। मैं देश और दुनिया के लिए उतना कुछ नहीं कर सकता। मुझे उसकी चिंता भी नहीं है। लेकिन आप लोग की उम्र 20 से 25 साल है। आपके पास 5-6 दशक पड़े हैं। इतने समय में आप अपनी सोसाइटी और देश को कुछ बड़ा दे सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं इस देश को बहुत प्यार करता हूं। देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्हें मोटिवेट करने कहीं भी जा सकता हूं।