फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना लाइसेंस आरा मशीन से पेड़ कटाई की सूचना पर SDM ने मारा छापा, बड़े पैमाने पर लकड़ी बरामद

Fri, 17 Jan 2025 10:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में बिना लाइसेंस के चल रहे आरा मशीन को एसडीएम ने जब्त किया। पेड़ कटाई की सूचना पर एसडीएम ने छापा मारा। इस दौरान मौके पर बड़े पैमाने पर आम और सागौन की लकड़ी बरामद हुई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के विभूति नगर स्थित एक मकान में सागौन की लकड़ी रखने और बिना लाइसेंस मिनी आरा मशीन चलने की सूचना पर शुक्रवार को एसडीएम दिव्या ओझा ने छापा मारा। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद लकड़ी और मिनी आरा मशीन को जब्त कर लिया। वन विभाग ने तीन लोगों पर वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं दो व्यक्ति भाग गए।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एसडीएम दिव्या ओझा ने शुक्रवार की दोपहर में वन विभाग के रेंजर अश्वनी चौबे, कोतवाल अतुल प्रजापति के साथ नगर के विभूति नगर वार्ड नंबर नौ स्थित धर्मेंद्र चौहान के मकान में छापा मारा। यहां से बिना लाइसेंस के मिनी आरा मशीन चलती मिली। इस पर मिनी आरा मशीन, आम और प्रतिबंधित सागौन की लकड़ी और चिरान की लकडी जब्त कर वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले ने वन विभाग ने तीन लोगों पर वन विभाग की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें धर्मेंद्र चौहान हिरासत में ले लिए गए हैं। दो अन्य फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे ने बताया कि विभूति नगर निवासी धर्मेंद्र चौहान के मकान में अवैध रूप से संचालित मिनी आरा मशीन से लकड़ी की चिराई का कार्य हो रहा था। 

टीम ने मशीन को जब्त कर लिया और लकड़ी की सामग्री को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में तीन लोगों पर वन विभाग की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम दिव्या ओझा ने बताया कि इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश वन विभाग को दे दिया गया है। छापेमारी की घटना से अन्य लकड़ी के व्यापार से जुड़े व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें