Varanasi News: दुकान के मालिक जयप्रकाश ने बताया कि लाइब्रेरी में 5-6 लड़कों का लैपटॉप और किताब रखा हुआ था। इसके आलावा कुछ दस्तावेज भी रखे हुए थे। मौके पर पहुंची एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग बुझाने में 50 मिनट का समय लगा। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है। अभी आग पर काबू पा लिया गया हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में उसे समय अफरातफरी मच गई। जब गोल्ड आर्चीज कंप्यूटर लाइब्रेरी में भीषण आग लग गया। आग इतना भयानक थी कि उसकी लपटें कमरे के बाहर निकल रही थीं। पड़ोस में रहने वाले लोगों में शोर मचा तो आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में लग गए और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। घटना भोर के 3 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
लाइब्रेरी में शार्ट-सर्किट से लगी आग की सूचना के 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर चौकी इंचार्ज सीर गोवर्धनपुर भी मौजूद रहे।
लाइब्रेरी के मालिक जयप्रकाश ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के मदद से कंप्यूटर इंस्टिट्यूट और लाइब्रेरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग प्रतिदिन रात को यहीं रूकते थे। लेकिन आज किसी कारण से कोई नहीं रूका था। आग से हमारा लाखों का नुकसान हो गया।