फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मासूम को तेंदुए ने उठाया, शोर मचाने पर छोड़कर भागा, बालिका की इलाज के दौरान मौत

Sat, 03 Apr 2021 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
बंगलुरु के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सोनभद्र के वन परिक्षेत्र सरई पश्चिम के रजनिया नया टोले में घर के आंगन में खेल रही पांच साल की बालिका को तेंदुआ उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे दौड़ाया तो छोड़कर भाग गया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है।
विज्ञापन


सरई थाने के टीआई संतोष तिवारी के अनुसार ग्राम रजनिया नया टोला निवासी राधा सिंह (05) पुुत्री अवधराज सिंह शुक्रवार शाम घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान जंगल की ओर से एक तेंदुआ आया और मासूम बच्ची की गर्दन पकड़कर उठाकर ले जानेे लगा। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे।

इस पर तेंदुआ बालिका को रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल राधा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही वन विभाग व पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच गई। घटना से पूरे गांव में दहशत है। वन परिक्षेत्राधिकारी राम औतार साहू के अनुसार जंगली जानवर तेंदुआ ने मासूम बालिका पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें