फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार: एंटी करप्शन टीम ने बनाई ऐसी रणनीति, जाल में फंस गया आरोपी

Fri, 30 Sep 2022 06:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भदोही नगर के बाजार सरदार खां निवासी मो. रिजवान खां ने बताया कि एक महीने से वह जमीन के इंतखाब के लिए लेखपाल का चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए लेखपाल ने 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार (साकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को दोपहर भदोही तहसील में तैनात एक लेखपाल को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल अनुराग चौधरी को पुलिस औराई थाने ले गई। वहां मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

भदोही नगर के बाजार सरदार खां निवासी मो. रिजवान खां ने बताया कि एक महीने से वह जमीन के इंतखाब के लिए लेखपाल का चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए लेखपाल ने 50 हजार रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने 26 सितंबर को वाराणसी की एंटी करप्शन इकाई से शिकायत की। इसके बाद एंटी करप्शन यूनिट ने लेखपाल को पकड़ने की रणनीति बनाई। एंटी करप्शन वाराणसी इकाई की निरीक्षक संध्या सिंह ने उन्हें बृहस्पतिवार को तहसील में लेखपाल को 20 हजार रुपये देने के लिए कहा।
तय समय पर एंटी करप्शन की टीम तहसील पहुंची। संध्या सिंह ने बताया कि दोपहर के समय जैसे ही पीडि़त ने 20 हजार रुपये दिए, उनकी टीम के सदस्यों ने लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लेखपाल को औराई थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार लेखपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें