निर्धारित योजना के अनुसार पीड़ित भरुहना स्थित स्थान पर लेखपाल से मिलने पहुंचा। जैसे ही पीड़ित ने लेखपाल को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर तैनात एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र बघेल को रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक जांच-पड़ताल की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को लेकर देहात कोतवाली पहुंची, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।