फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों और रेलवे स्टेशन पर देख सकेंगे गंगा आरती, स्मार्ट सिटी योजना के तहत शुरू हो रही यह सुविधा

Wed, 18 Dec 2019 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गंगा आरती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश और दुनिया से आने वाले लाखों पर्यटकों से गंगा और काशी विश्वनाथ मंदिर से सीधा जुड़ाव के लिए अब स्मार्ट सिटी के तहत योजना बनाई जा रही है। इसमें कैंट रेलवे स्टेशन और गंगा घाटों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर काशी विश्वनाथ मंदिर की मंगला आरती व गंगा आरती का लाइव दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए इसी सप्ताह स्मार्ट सिटी से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके अलावा शहर में आने वालों को पार्किगिं की सुविधा के लिए टाउनहाल और बेनियाबाग में पार्किगिं का इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत मुंशी घाट, अस्सी घाट और कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगला आरती का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा आरपी घाट, राजघाट और मणिकर्णिका पर गंगा आरती दिखाई जाएगी। इसके लिए एलईडी स्क्रीन जनवरी के प्रथम सप्ताह तक लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत दिसंबर में ही टाउनहाल में बनने वाली 54 सौ वर्गमीटर में बनने वाले अंडरग्राउंड पार्किगिं का टेंडर किया जाएगा। इसमें मैदागिन में 400 वाहनों को लिफ्ट के जरिए पार्क किया जाएगा। टेंडर होने के बाद दो साल में पूरी होने वाली परियोजना में 22 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

97 करोड़ रुपये से बेनियाबाग में एक हजार वाहनों की पार्किगिं का टेंडर इसी सप्ताह निकाला जाएगा। स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत कई कामो की कार्ययोजना बना ली गई है और 31 दिसंबर से पहले प्रमुख कामों के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विकसित किया जाएगा खिड़किया घाट
खिड़किया घाट को भी स्मार्ट सिटी के तहत विकसित करने की योजना है। इसके लिए 35 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। यहां वेंडिंग जोन सहित पर्यटकों को लुभाने के लिए अलग अलग योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें